31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LG लाया नया Omnipod कॉन्सेप्ट, मिलेगा बिना ड्राइवर की कार का एक शानदार एक्सपीरियंस, जानिए डिटेल्स

LG Omnipod Concept: एलजी ने हाल ही में अपना फ्यूचरिस्टिक ओमनीपॉड कॉन्सेप्ट पेश कर दिया है। बिना ड्राइवर की कार के एक शानदार एक्सपीरियंस के साथ ही यह कॉन्सेप्ट घर और कार के बीच के अंतर को काफी हद तक खत्म करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Jan 2022, 1:17 PM IST

lg_omnipod_concept.jpg

LG Omnipod Concept

कोरिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी एलजी (LG) ने हाल ही में एक नया कॉन्सेप्ट दुनिया के सामने पेश किया है। ओमनीपॉड (Omnipod) नाम के इस लेटेस्ट और एडवांस कॉन्सेप्ट के ज़रिए कंपनी उपयोगकर्ताओं को बिना ड्राइवर की कार का एक शानदार एक्सपीरियंस उपलब्ध कराएगी। इतना ही नहीं, एलजी का यह नया और शानदार कॉन्सेप्ट कार में ही घर वाली फीलिंग देगा, जिससे घर और कार के बीच का अंतर काफी हद तक खत्म हो जाएगा।


टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी का मिलन

एलजी का लेटेस्ट और एडवांस ओमनीपॉड कॉन्सेप्ट टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी का एक शानदार मिलन है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट कॉन्सेप्ट में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे मोबिलिटी एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाया जा सके। और यह लेटेस्ट और एडवांस ओम्नीपॉड कॉन्सेप्ट मोबिलिटी एक्सपीरियंस को निश्चित रूप से पहले से बेहतर बनाएगा।

यह भी पढ़ें - दिल्ली सरकार ने पुराने डीज़ल-पेट्रोल वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया की शुरू, 10 पॉइंट्स में समझे पूरी डिटेल्स

Mercedes को मिलेगी टक्कर

एलजी का लेटेस्ट और एडवांस ओमनीपॉड कॉन्सेप्ट मर्सिडीज़ के 2018 में लॉन्च हुए MBUX Hyperscreen कॉन्सेप्ट को कड़ी टक्कर देगा। मर्सिडीज़ बेंज़ गाड़ियों के लिए कंपनी द्वारा पेश किए गए इस कॉन्सेप्ट ने मोबिलिटी की दुनिया में क्रांति लाने का काम किया था। ऐसे में एलजी का यह नया ओमनीपॉड कॉन्सेप्ट मर्सिडीज़ के MBUX Hyperscreen कॉन्सेप्ट को मोबिलिटी के एडवांस पैमाने पर कड़ी टक्कर देने का काम करेगा।


यह भी पढ़ें - अब घर बैठे करें नए या डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई, जानिए आसान स्टेप्स

डिज़ाइन

ओमनीपॉड कॉन्सेप्ट व्हीकल की डिज़ाइन एक माइक्रोबस या पॉड जैसी है। व्हीकल का ऊपरी आधा हिस्सा पूरी तरह शीशे से डिज़ाइन किया गया है, लेकिन बाहर से अंदर का हिस्सा दिखाई नहीं देता। अंदर एक बड़े और आरामदायक केबिन को डिज़ाइन किया गया है, जिसमें एक स्विवलिंग फ्रंट सीट और डैशबोर्ड में वाइडस्क्रीन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, इसमें एक पर्सनल असिस्टेंट मोड और स्लीप मोड के साथ एक इंडिविजुअल रियर सीट भी है। इस बड़े और आरामदायक केबिन में 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो एलजी के इस ओम्नीपॉड कॉन्सेप्ट में बिना ड्राइवर के ड्राइविंग का बेहतर फीचर मिलता है। साथ ही इसमें एक्सरसाइज़, गॉरमेट स्ट्रीट, कैंपिंग, स्लीप और सिनेमा जैसे शानदार ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं। इस कॉन्सेप्ट में डिजिटल डिस्प्ले पूरे केबिन में फैला हुआ है। इससे 360 डिग्री पर डिस्प्ले व्यू का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि जब पर्सनल असिस्टेंट मोड एक्टिवेट होता है, तो पीछे की सीट झुक जाती है और एक फुटरेस्ट अपने आप लग जाता है, जिससे उपयोगकर्ता को आरामदायक एक्सपीरियंस मिलता है। हालांकि एलजी ने अब तक ओम्नीपॉड कॉन्सेप्ट व्हीकल की पावरट्रेन के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है।