30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिंद्रा की गाड़ियों में आ रही है तकनीकी खराबी, कंपनी मंगा रही है वापस

Mahindra and Mahindra Recalls: महिंद्रा एंड महिंद्रा तकनीकी खराबी के चलते अपनी सैकड़ों गाड़ियां वापस मंगा रही है। इनमें स्कॉर्पियो, बोलेरो और एक्सयूवी 300 जैसी SUV गाडियां शामिल हो सकती हैं। जिन्हें कंपनी बिना किसी शुल्क के फ्री में बदलाव करके ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sonu Sharma

•

Updated: 20 Jul 2021, 4:00 PM IST

Mahindra & Mahindra recalls 600 cars due to engine problem

Mahindra & Mahindra recalls 600 cars due to engine problem

नई दिल्ली। Mahindra and Mahindra देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल है जो अपनी SUV गाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। फिलहाल महिंद्रा की कुछ गाड़ियों में तकनीकी खराबी देखने को मिली है जिसे महिंद्रा (Mahindra Recall) ने वापस अपनी फैक्ट्री में बुला लिया है। Mahindra एक भारतीय कंपनी है जिसकी गाडियां पुलिस व आर्मी भी इस्तेमाल में लेती है। इसी को देखते हुए महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी ना देते हुए गाड़ियों को वापस बुलाने की घोषणा कर दी है।

ये कहा है Mahindra ने

Mahindra & Mahindra ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी के कुछ वाहनों में जिनमे डीजल इंजन के रिप्लेसमेंट के लिए Mahindra Recall की घोषणा की है। Mahindra अपने इन डीजल वाहनों के इंजन का दोबारा से निरीक्षण करेगी और खामियों को सही करेगी।

कंपनी के अनुसार ये सभी वाहन जिनकी Mahindra ने Recall की घोषणा की है वे Mahindra के नासिक स्थित कारखाने में बनाए गए थे।

READ MORE:- आनंद महिंद्रा हर निर्णय समोसा खाओ तक

गौरतलब है कि जब इन गाड़ियों का निर्माण हो रहा था तो एक दिन खराब गुणवत्ता का ईंधन फैक्ट्री में आया था, उसका कंपनी को बाद में पता चला जिसके बाद कंपनी ने अपनी जांच में पाया कि ऐसी संभावना है इस दूषित ईंधन के कारण इंजन और इंजन में लगे पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके लिए इन्हें बदलने की जरूरत है।

Mahindra Recall का हिस्सा है ये गाड़ियां

कंपनी की जानकारी के अनुसार नासिक प्लांट में बनी गाड़ियां 21 जून से 2 जुलाई 2021 के बीच बनी थीं, जो लगभग 600 थी। गौर करने वाली बात है कि इन गाड़ियों में खराबी की शिकायत किसी ग्राहक ने नहीं की है है। कंपनी खुद की मर्जी से इनको बुला रही है। इसके लिए कंपनी जो भी इन गाड़ियों के ग्राहक है उनसे ईमेल, कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क कर रही है। और इन गाड़ियों के पुर्जे बदलने में ग्राहकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा ये कंपनी अपने खर्चे पर करेंगी।

स्कॉर्पियो, बोलेरो और एक्सयूवी300 जैसी गाड़ियां हो सकती है रिकॉल

वैसे तो Mahindra ने इस बारे में नहीं बताया है कि वह कौनसी 600 गाड़ियां है, जिन्हे कंपनी वापस बुला रही है पर कंपनी के व्हीकल पोर्टफोलियो के अनुसार महिंद्रा, स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी 300 का निर्माण नासिक के कारखाने में करती है इसके लिए आप अपने नजदीकी महिंद्रा डीलर से संपर्क करके और अधिक जानकारी पा सकते है।