मारुति सुजुकी ने बताया कि इस विटारा ब्रेजा में कई सारे बेहतरीन नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिसकी वजह से कार की कीमत में इजाफा हो गया है। लागत अधिक होने जाने के कारण दाम बढ़ना सामान्य सी बात है। मारुति सुजुकी ने हाल ही में ब्रेजा विटारा एएमटी वेरिएंट भी लॉन्च किया है। वहीं विटारा ब्रेजा के शुरुआती फीचर्स रिवर्स पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स, एबीएस, हाइ-स्पीड वार्निंग, ईबीडी, चाइल्ड सीट एंकर और ड्यूल एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार को पहले से ज्यादा हाइटेक और सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से पावरफुल किया गया है, जिस कारण कीमतों में इजाफा हुआ है।