
Mercedes-Benz GLC
मर्सिडीज ने सोमवार को यानी 17 जुलाई को Mercedes-Benz GLC की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। मर्सिडीज ने इस लग्जरी एसयूवी को आगामी महीने यानी अगस्त में 9 तारीख को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इसे देश के किसी भी डीलरशिप पर जाकर या ऑनलाइन स्टोर से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
शानदार फीचर्स से लैस
मर्सिडीज के मुताबिक, GLC उसकी पहली एसयूवी होगी जो लेटेस्ट एनटीजी 7 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगी, जर्मन लग्जरी ऑटोमेकर के अनुसार,इसमें एडवांस डिजिटल फीचर्स मिलेंगे। इसके इंटीरियर की बात करें तो, इस एसयूवी में एक 12.3-inch इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 1.9-inch पोर्ट्रेट डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 15 स्पीकर्स के साथ वार्मेस्ट ऑडियो सिस्टम समेत कई शानदार फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इस इकलौते भारतीय शख्स के पास है Bugatti Chiron कार, इतनी है कीमत
ये है संभावित कीमत
अगर लग्जरी एसयूवी की कीमत की बात करें तो, जर्मन कारमेकर कंपनी ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत एक्स शोरूम लगभग 75 हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला BMW X3, Audi Q5, Volvo XC60, Lexus NX and Land Rover Discovery Sport होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Okinawa ने लॉन्च किया 2023 Okhi-90 ई- स्कूटर, इतनी है कीमत
Updated on:
18 Jul 2023, 11:25 AM IST
Published on:
18 Jul 2023, 11:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.