हुंडई की सेंट्रो भारत में एक ऐसी छोटी कार थी, जो कीमत में किफायती होने के साथ-साथ माइलेज में सबसे ज्यादा आगे थी। अब ये कार नए अवतार में भारतीय बाजार में वापसी करेगी। हुंडई सेंट्रो को बहुत बार परिक्षण के दौरान भी देखा गया है, लेकिन आधिकारिक रूप से कंपनी ने इसके लुक और फीचर्स और लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।