
देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लेटेस्ट वैगन आर (Maruti Suzuki Wagon R) को भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, इस कार को इसी साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इस कार में टाल ब्वॉय डिजाइन दिया जाएगा। जापान में बिक रही वैगन आर से काफी अलग होगा ये मॉडल।

नई वैगन आर में बड़ा केबिन स्पेस और ज्यादा लगेज एरिया होगा।

बाजार में आने के बाद ये कार स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर को टक्कर दे सकती है।

नई वैगन आर नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार हो रही है। नई वैगन आर में 660सीसी या उससे बड़ा इंजन हो सकता है।

कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन पहले वाले मॉडल से इसकी कीमत ज्यादा ही होगी।