16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल लॉन्च होगी सबसे पावरफुल और लग्जरी कार MINI Countryman

सेकंड जनरेशन मिनी कंट्रीमैन दिखने में लगभग पहले वाले मॉडल जैसी ही है। New MINI Countryman को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 2 May 2018, 3:55 PM IST

New MINI Countryman

नई सेकंड जनरेशन मिनी कंट्रीमैन कार New MINI Countryman भारत में लॉन्च की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ये कार कल यानी 3 मई, 2018 को लॉन्च की जाएगी। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स। 6.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी ड्राइव मोड, क्रूज कंट्रोल, पार्क असिस्ट, ABS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

New MINI Countryman

पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आएगी। दोनों इंजन 8 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होंगे।

New MINI Countryman

2.0 लीटर फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन 189 एचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क पैदा करेगा। 0 से 100 किमी की स्पीड सिर्फ 7.5 सेकंड में पकड़ सकती है। अधिकतम स्पीड 225 किमी प्रति घंटा है।

New MINI Countryman

2.0 लीटर डीजल इंजन 188 एचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क पैदा करेगा। डीजल वेरिएंट 0 से 100 किमी की स्पीड सिर्फ 7.7 सेकंड में पकड़ेगा, जिसकी अधिकतम स्पीड 220 किमी प्रति घंटा होगी।

New MINI Countryman

इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 45 लाख रुपये हो सकती है। नई मिनी कंट्रीमैन का मुकाबला वॉल्वो वी40 क्रॉस कंट्री से हो सकता है।