27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / पहले से कम हो गया रॉयल एनफील्ड बाइक्स की सर्विसिंग का खर्च, जानें कैसे

पहले से कम हो गया रॉयल एनफील्ड बाइक्स की सर्विसिंग का खर्च, जानें कैसे

Royal Enfield की बाइक्स की सर्विसिंग का खर्च हुआ कम कंपनी ने शरु किया दूसरे इंजन ऑयल का इस्तेमाल राइडर्स को मिलेगा इसका फायदा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 26 Aug 2019, 6:07 PM IST

bike_bullet.jpg

नई दिल्ली: अगर आप रॉयल एनफील्ड की बाइक चलाते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल अब बाइक का रख-रखाव काफी सस्ता हो गया है। दरअसल पहले रॉयल एनफील्ड का रख-रखाव काफी महंगा होता था लेकिन अब कंपनी ने ऐसा कुछ किया है जिससे बाइक की सर्विसिंग का खर्च कम हो जाएगा।

जो लोग बाइक खरींदने जा रहे हैं उन्हें भी कंपनी के नये फैसले का फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि यह सब हुआ है इंजन ऑयल की वजह से। दरअसल अब कंपनी अपनी बाइक्स में सेमी-सिंथेटिक इंजन ऑयल का इस्तेमाल कर रही है।

इस इंजन ऑयल की लाइफ ज्यादा है। इस ऑयल की लाइफ 5,000 किलोमीटर या 6 महीने की है। कंपनी पहले जो इंजन ऑयल इस्तेमाल करती थी उसकी मैक्सिमम लाइफ 3,000 किलोमीटर होती थी जो 3 महीने चलता था।

इसके बाद जब आप अपनी नई रॉयल एनफील्ड की दोबारा सर्विस कराएंगे तो यह खरीदने की तारीख के 12 महीने बाद या 10,000 किलोमीटर पर होगी। इस तरह आपकी बाइक का मेंटेनेंस 40 फीसदी तक कम हो जाएगा।