
Tata Motors Price Hike
Tata Motors Price Hike: अगर आप भी टाटा की कार या एसयूवी घर लाने का प्लान कर रहें हैं तो, अब आपको इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है। जिसमें आगामी 17 जुलाई से अपनी कारों और एसयूवी के दामों में बढ़ोत्तरी की बात कही है। कंपनी के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल (ICE and EVs) की नई कीमत 17 जुलाई 2023 से लागू होंगी। सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स के दामों में लगभग 0.6 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
31 जुलाई तक डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों को मिलेगी छूट
हालांकि, उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है जिन्होंने नई टाटा कार या एसयूवी के लिए पहले से बुकिंग कर दी थी। निर्माता ने अपने बयान में कहा कि वह वह 16 जुलाई तक की गई सभी नई बुकिंग और 31 जुलाई या उससे पहले डिलीवरी लेने वाले कस्टमर्स को कीमतों में छूट देगी।
Hero ने भी दामों में की बढ़ोत्तरी
गौरतलब है कि इससे पहले टू व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटरकार्प ने अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल के दामों में बढ़ोत्तरी की थी। जिसके नई दरें आज यानी 3 जुलाई से लागू हो गई हैं। टाटा मोटर्स के अनुसार, पिछली इनपुट लागतों के प्रभाव की भरपाई के लिए दामों में इजाफा किया गया है।
इन कारों पर पड़ेगा प्रभाव
बता दें कि टाटा की कुल 7 पैसेंजर इंजन की गाड़ियां हैं। इनमें टियागो और अल्ट्रोज़ हैचबैक, टिगोर सेडान, और चार एसयूवी, जिनमें पंच, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी शामिल हैं। ईवी पोर्टफोलियो में टियागो, टिगोर और नेक्सॉन ईवी शामिल हैं। टाटा की पैसेंजर व्हीकल 5.60 लाख रुपये से 25.01 लाख रुपये तक की प्राइज में मौजूद है।
Updated on:
3 Jul 2023, 5:43 PM IST
Published on:
3 Jul 2023, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.