8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tata Nexon में मिल रहा है सनरूफ ऑप्शन, अब लग्जरी कारों को मिलेगी टक्कर

मशहूर कार निर्माता कंपनी टाटा ने अपनी लेटेस्ट कार नेक्सन एएमटी 2018 Tata Nexon AMT लॉन्च कर दी है। अब नेक्सन में सनरूफ ऑप्शन भी मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
Tata Nexon

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा ने अपनी लेटेस्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन एएमटी 2018 Tata Nexon AMT बाजार में लॉन्च कर दी है। अब टाटा कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में सनरूफ का ऑप्शन भी दे रही है। आइए जानते हैं किन-किन फीचर्स से लैस है ये गाड़ी।

सनरूफ सिस्टम
कंपनी अपनी इस दमदार गाड़ी के लिए सनरूफ का ऑप्शन भी दे रही है। टाटा मोटर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर नेक्सन के लिए सनरूफ एक्सेसरीज खरीदी जा सकती है। ग्राहक इस सनरूफ सिस्टम को नेक्सन के किस भी वेरिएंट में इंस्टॉल कर सकते हैं। सनरूफ के लिए सिर्फ 16,053 रुपये अलग से देने होंगे। इसके साथ ही ये सनरूफ बिना इलेक्ट्रिक कनेक्शन के चलेगा और गाड़ी में आसानी से इंस्टॉल हो जाएगा। इसके साथ कॉन्फिगरेटर स्टाइल किट और स्टाइलिंग किट भी दी जाएगी जो इस गाड़ी को और ज्यादा बेहतरीन बना देंगी।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई नेक्सन में कुछ ज्यादा मैकेनिकल बदल नहीं किए जाएंगे। पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिल रहा है वहीं डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल रहा है। इसके टॉप मॉडल को एएमटी के साथ जोड़ दिया गया है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
नेक्सन का इंटीरियर पहले से काफी ज्यादा बेहतरीन है। इसमें लैदर और क्रोम डिजाइन, म्यूजिक सिस्टम, लैदर सीट्स,जीपीएस सिस्टम, बड़ी स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिए एयरबैग्स और एबीएस सिस्टम मिलेगा। सबसे अलग और बेहतरीन फीचर कंपनी इस गाड़ी में सनरूफ ऑप्शन दे रही है। सनरूफ इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा और क्योंकि इससे किसी भी कार का स्टाइल बेहतरीन लगता है।

कीमत
पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.16 लाख रुपये है और डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुए एएमटी पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपये और एमटी डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.3 लाख रुपये है।