नई दिल्ली: ज्यादातर लोग अपनी कार को संभालकर रखते हैं और समय-समय पर इसकी सर्विसिंग करवाते हैं इसके साथ ही इसे धुलवाते भी हैं। इतनी हिफाज़त से रखने के बावजूद भी कार का पेंट जल्दी उतरने लगता है जिसकी वजह से कार में जंग लगने का ख़तरा बना रहता है। तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों कार का पेंट जल्दी उतरता है और आप कैसे इस समस्या से बच सकते हैं।