
Top 5 Affordable Bikes with Dual Channel ABS: भारत विश्व का सबसे बड़ा टू-व्हीलर्स मार्किट है। यहां पर बजट माइलेज बाइक से लेकर लग्जरी मॉडल तक बिक्री के लिए मौजूद हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है। अगर आप एक नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट 2.5 लाख रुपये से कम है, तो हम आपको इस खबर में 5 मोटरसाइकल्स के बारे में बताने वाले हैं जो, डुअल चैनल एबीएस के साथ आती हैं, जिनमें से एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
इस लिस्ट की पहली बाइक यामाहा एमटी वी2 है, जिसकी कीमत 1.68 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम है। इस बाइक के फ्रंट में 282 मिमी डिस्क ब्रेक और रियर में डुअल-चैनल एबीएस के साथ 220 मिमी डिस्क ब्रेक देखने को मिलती है। यामाहा ने इस बाइक में 155 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया है जो, 18.14 bhp की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
दूसरे विकल्प के तौर पर बजाज पल्सर एनएस 400जेड बाइक को खरीदा जा सकता है। बजाज ने इसकी कीमत 1.85 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम रखी है। यह बाइक 320 मिमी फ्रंट डिस्क और डुअल चैनल एबीएस के साथ 230 मिमी रियर डिस्क के साथ आती है। इसमें 373cc के इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसका आउटपुट 39 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क है।
लिस्ट की तीसरी बाइक के तौर पर केटीएम 250 ड्यूक को घर लाया जा सकता है। यह 2.41 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। केटीएम 250 ड्यूक को 320 मिमी फ्रंट डिस्क और डुअल-चैनल एबीएस के साथ 240 मिमी रियर डिस्क से लैस किया गया है, जिसमें कॉर्नरिंग एबीएस और सुपरमोटो एबीएस मौजूद हैं। बाइक में 248 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जिसका आउटपुट 30 bhp/25 Nm का है।
लिस्ट की चौथी मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 है, जिसमें डुअल-चैनल एबीएस के साथ 17 इंच के डुअल कंपाउंड अलॉय व्हील और सिंगल डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें 312 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 35 bhp/28.7 Nm का आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है। इसकी कीमत 2.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम से स्टार्ट है।
लिस्ट की पांचवीं और अंतिम बाइक होंडा सीबी300आर है। जिसके दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और इसमें डुअल-चैनल एबीएस मिलता है। होंडा ने अपनी इस बाइक में 286 सीसी, लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया है, जो 30 bhp/27.5 Nm का आउटपुट जनरेट करती है। इसके प्राइस की 2.40 लाख रुपये एक्स-शोरूम से स्टार्ट होती है।
Updated on:
30 Dec 2024, 3:18 PM IST
Published on:
30 Dec 2024, 3:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.