
Top Traffic Challans in Delhi Improper Parking, No PUCC, Helmetless Riding (Image Source: Gemini)
Delhi Traffic Challan Report: दिल्ली में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक बड़ी चिंता का विषय बन चुकी है। राजधानी की सड़कों पर रोजाना लाखों वाहन चलते हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। यही वजह है कि 2025 में अब तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाखों चालान जारी किए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा चालान गलत और बाधक पार्किंग के मामलों में किए गए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 31 मई 2025 तक 4,19,230 चालान सिर्फ गलत या अवरोधक पार्किंग के मामलों में जारी किए गए। यह कुल ट्रैफिक उल्लंघनों में सबसे ऊपर है। गलत पार्किंग न केवल ट्रैफिक को बाधित करती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण भी बनती है।
गलत पार्किंग के बाद दूसरा सबसे बड़ा उल्लंघन बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) के वाहन चलाना है। इस नियम का उल्लंघन करने पर 3,73,197 लोगों के खिलाफ चालान काटे गए। दिल्ली जैसे शहर में जहां प्रदूषण पहले से ही एक बड़ी समस्या है वहां बिना PUCC के वाहन चलाना पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है।
तीसरे नंबर पर बिना हेलमेट बाइक चलाना है, जिसके अंतर्गत 2,59,123 लोगों को चालान का सामना करना पड़ा। दिल्ली की सड़कों पर अक्सर देखा जाता है कि लोग या तो हेलमेट पहनते ही नहीं या फिर घटिया क्वालिटी का पहनते हैं जिससे दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट या जान जाने का खतरा बना रहता है।
इसके अलावा 2,13,729 लोग ऐसे भी थे जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे।
वहीं, रेड लाइट जंप करने वालों की संख्या 59,497 तक पहुंच गई है, जो सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।
अन्य ट्रैफिक उल्लंघन (दिल्ली, 31 मई 2025 तक)
| क्रमांक | उल्लंघन का प्रकार | चालान की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | नो एंट्री समय का उल्लंघन (निर्धारित समय में प्रवेश करना) | 1,33,485 |
| 2 | अनधिकृत व्यक्ति को गाड़ी चलाने देना | 1,24,489 |
| 3 | ट्रैफिक की विपरीत दिशा में वाहन चलाना | 61,268 |
| 4 | परमिट नियमों का उल्लंघन | 35,247 |
| 5 | वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) से जुड़ा उल्लंघन | 34,263 |
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब सिर्फ जमीन पर नहीं बल्कि कैमरा आधारित ई-चालान और डिजिटल नोटिस के माध्यम से भी नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में लोग जानते हैं कि वे नियम तोड़ रहे हैं लेकिन फिर भी लापरवाही करते हैं।
Published on:
30 Jun 2025 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
