Upcoming Hyundai Hybrid Cars: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई अब भारत में हाइब्रिड SUV सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV हुंडई क्रेटा का हाइब्रिड वर्जन 2027 में भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह नया मॉडल 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में आएगा जिससे इसे बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद है।