2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों इंजन ऑयल पड़ता है बार-बार काला ? समय रहते नहीं किया ये काम तो गाड़ी को हो सकता तगड़ा नुकसान! जानिये

अगर इंजन ऑयल कम होने या काला होने पर तुरंत ध्यान नहीं दिया तो इंजन सीज हो सकता है और बड़ा खर्चा आ जाता है। इंजन ऑयल के काला पड़ने के पीछे कई कारण होते हैं

2 min read
Google source verification
oil.jpg


आजकल वाहन खरीदना तो काफी आसान हो गया है लेकिन अक्सर देखने में आता है कि फ्री सर्विस के बाद लोग अपनी गाड़ी पर ध्यान ही नहीं देती जिसकी वजह से चलते-चलते गाड़ी ब्रेक डाउन का शिकार हो जाती है पड़ता है।अक्सर देखने में आता है कि गाड़ी का इंजन Oil कुछ समय बाद ही काला पड़ने लगता है या कम होने लगता है और जिसकी वजह से इंजन को बी कई काफी नुकसान पहुंचता है। अगर इंजन ऑयल कम होने या काला होने पर तुरंत ध्यान नहीं दिया तो इंजन सीज हो सकता है और बड़ा खर्चा आ जाता है। इंजन ऑयल के काला पड़ने के पीछे कई कारण होते हैं जिसके बारे में हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं साथ ही कुछ उपाय भी आपको बता रहे हैं।


इंजन ऑयल क्यों पड़ता है काला ?

जब भी गाड़ी की सर्विस होती है तब इंजन में नया ऑयल डाला जाता है। जोकि कुछ हजार किलोमीटर के बाद अपने आप या तो कम होने लगता है या काला पड़ने लगता है, अब यहां तक तो ठीक है लेकिन जब समय से पहले ही इंजन ऑयल काला पड़ने लगे या कम होने तब विचार करना जरूरी बन जाता है। दरसरल ऐसा इसलिए होता है, जब हम ज्यादा क्लच का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा होता है, इसके अलावा गंदगी और कार्बन को साफ करने के कारण ऑयल काला पड़ जाता है। इसलिए इंजन की उम्र बढ़ाने के लिए समय पर इंजन ऑयल चेंज करवा देना जरूरी होता है।


इंजन ऑयल ऐसे बदलें

कार में इंजन ऑयल बदलना आसान नहीं है इसके लिए सर्विस सेंटर ही जाना होगा, लेकिन आप टॉप अप तो कर ही सकते हैं। लेकीन आप अपनी बाइक या स्कूटर में इंजनऑयल आसानी से बदल सकते हैं या टॉप अप भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गाड़ी की मैनुअल बुक में इंजनऑयल बदलने के निर्देश को पढ़ें। ऑयल चेंज करने से पहले बाइक/स्कूटर को करीब पांच मिनट के लिए स्टार्ट करें और फिर बंद कर दें। इससे ऑयल गर्म होकर लाइट हो जाएगा। इसके अलावा इंजन के नीचे लगे कैप को हटाकर ऑयल को किसी बर्तन में इकट्ठा करें। इसके वाहन को अच्छी तरह से हिला डुला कर पूरे ऑयल को इंजन से बाहर निकालें।

इंजन को फ्लश करके भी सफाई कर सकते हैं, इसके लिए आप थोड़ा सा पेट्रोल लेकर इंजन में डालें और इंजन स्टार्ट कर दें उसके बाद सारा कचरा निकल जाएगा, फिर आप नया ऑयल चेंज कर सकते हैं। इससे ऑयल और इंजन दोनों की उम्र बढ़ जाती है। ध्यान दीजिये इंजन ऑयल बदलते समय ऑयल फ़िल्टर को भी बदल देना चाहिये इससे परफॉरमेंस में काफी सुधार आता है।