
Maruti Suzuki Womens Day Special
नई दिल्ली: women's day के मौके पर मारुति ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। दरअसल मारुति ने ऐलान किया है कि 8 मार्च से 31 मार्च तक महिलाओं को लिए कार सर्विस पर विशेष छूट व डिस्काउंट ऑफर दिये जाएंगे ।
इसके लिए डीलरशिप पर कैंप लगाए जाएंगे और वुमेन कस्टमर्स को ड्राई वाश व टॉप वाश के अलावा लेबर चार्ज, पार्ट व एक्सेसरीज जैसी सर्विसेज पर डिस्काउंट दिए जाएंगे। यहां तक कि 8 मार्च को सर्विसिंग के लिए जाने वाली महिलाओं को सरप्राइज गिफ्ट्स भी दिये जाएंगे ।
आपको बता दें कि पिछले साल भी कंपनी ने ऐसा आयोजन किया था और इसमें 2.4 लाख महिला ग्राहकों ने मारुति फ्री सर्विस कैंप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा आपको मालूम हो कि मारुति के 3800 सर्विस कैंप है जहां हर दिन 54000 कारों की सर्विसिंग की जाती है। अगर आप भी एक महिला हैं तो मारुति की इस सर्विस का लाभ ले सकती हैं और इसके लिए आपको एक भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Published on:
7 Mar 2020, 6:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.