29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ इन 37 मंदिरों के भी आएंगे अच्छे दिन, सुंदरीकरण के लिये लिस्ट में शामिल

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित जिन मंदिरों की सूची बनाई है, उनमें नागेश्वरनाथ, छोटी देवकाली, कालेराम मंदिर, रत्न सि‍ंहासन, रामकचहरी, लक्ष्मणकिला और करतलिया भजनाश्रम समेत कई दूसरे मंदिर प्रमुख हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 8 Aug 2021, 3:01 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ इन 37 मंदिरों के भी आएंगे अच्छे दिन, संदरीकरण के लिये लिस्ट में शामिल

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ इन 37 मंदिरों के भी आएंगे अच्छे दिन, संदरीकरण के लिये लिस्ट में शामिल

अयोध्या. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण के साथ ही दूसरे मंदिरों के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने अपने सर्वे में अयोध्या में धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के 37 मंदिरों को सूचीबद्ध किया है, जिनका सुंदरीकरण किया जाएगा। ये मंदिर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को रामनगरी की भव्यता का एहसास कराएंगे। वहीं श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 तक राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण पूरा हो जाएगा और इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद श्रद्धालु राम मंदिर के साथ ही इन मंदिरों के भी दर्शन कर सकेंगे।

मंदिरों की पहचान बनाए रखने की कोशिश

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित जिन मंदिरों की सूची बनाई है, उनमें नागेश्वरनाथ, छोटी देवकाली, कालेराम मंदिर, रत्न सि‍ंहासन, रामकचहरी, लक्ष्मणकिला और करतलिया भजनाश्रम समेत कई दूसरे मंदिर प्रमुख हैं। आपको बता दें कि भव्य नागेश्वरनाथ मंदिर का निर्माण दो हजार वर्ष पूर्व राजा विक्रमादित्य ने कराया था। इसकी गणना भगवान शंकर की पौराणिक पीठों में होती है। कालांतर में मंदिर का मंडप तो बचाए रखा गया, लेकिन दूसरा हिस्सा ध्वस्त हो गया। हालांकि इस बीच कामचलाऊ निर्माण कराते हुए मंदिरी की पहचान बनाए रखने की कोशिश जरूर होती रही।

इन मंदिरों का होगा संदरीकरण

अयोध्या के छोटी देवकाली मंदिर को भी त्रेता युग का माना जाता है, लेकिन निर्माण के नाम पर यहां मां का छोटा सा गर्भगृह और उसके पास मंझोला सा मंडप है। कालेराम मंदिर भी यहां आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का वास्तु साधारण है। संकरी गलियों से घिरे कालेराम मंदिर को दर्शनीय बनाना पर्यटन विभाग के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। इसी तरह लक्ष्मणकिला और करतलिया भजनाश्रम जैसे मंदिरों को सरयू तट के प्रतिनिधि मंदिरों में माना जाता है।

पर्यटन विभाग ने बनाई मंदिरों की सूची

अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और विधायक वेदप्रकाश गुप्ता के मुताबिक दिव्य रामनगरी के निर्माण के प्रयासों के तहत आने वाले दिनों में जिन योजनाओं पर अमल होना है, उनमें यहां के प्रमुख और पौराणिक महत्व वाले मंदिरों का सुंदरीकरण भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक पर्यटन विभाग ने मंदिरों की सूची भी तैयार कर ली है। जल्द ही उनके रख-रखाव और सुंदरीकरण का काम भी शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: अखिलेश से मुलाकात को लेकर शिवपाल ने खोला बड़ा राज, कहा- सपा पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता