28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ किलोमीटर में 624 दुर्गा प्रतिमाएं, गगनभेदी नारों से गूंजती रही रामनगरी

माँ दुर्गा की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा ढोल-नगाड़ो, बैन्ड-बाजो की धुन पर नाचते गाते भक्तो की भारी भीड़ के साथ परम्परागत रूप से जीआईसी मैदान से निकाली गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Rahul Kumar Mishra

•

Updated: 25 Oct 2023, 7:30 PM IST

ayodhya_durga_pooja.jpg

दुर्गा पूजा शोभायात्रा में शामिल संसद, विधायक व अन्य।

Ayodhya Durga Pooja: माँ दुर्गा की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा ढोल-नगाड़ो, बैन्ड-बाजो की धुन पर नाचते गाते भक्तो की भारी भीड़ के साथ परम्परागत रूप से जीआईसी मैदान से निकाली गयी। जो फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुये निर्मलीकुण्ड पहुंची जहाँ श्रद्धा के चरमोत्कर्ष के साथ माँ के भक्तो ने उल्लासपूर्वक “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों के बीच नम आंखो से माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को पवित्र सरयू नदी में विसर्जित कर विदाई की।
प्रातः 11 बजे केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता मे निकाली गयी शोभायात्रा की अगुवाई सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरिशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंदर यादव, विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पूर्व सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव,अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि रोहित सिंह, श्रीभगवान जायसवाल के पुत्र एवं सहसंयोजक गगन जायसवाल व नगर के गणमान्य नागरिक कर रहे थे।

मौजूद रहीं राजनीतिक हस्तियां

माँ की विशाल शोभायात्रा का राजकीय इंटर कालेज से सांसद, महापौर, विधायकगण, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, पूर्व मन्त्री एवं केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। शोभायात्रा मे सबसे आगे केन्द्रीय समिति का बैनर, तीन बड़े ध्वज, ब्रास बैन्ड, प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, गुरुनानक देव, अग्रसेन महाराज, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं केन्द्रीय समिति के संस्थापक श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल के चित्रो के बाद हनुमान जी की विशाल प्रतिमा, तत्पश्चात भगवान श्रीराम, भगवान शंकर सहित दिव्य एवं मनमोहक झाँकियाँ चल रही थी। शोभायात्रा को गतिशील व अनुशासित बनाए रखने हेतु केन्द्रीय समिति द्वारा जीआईसी के अलावा आठ मेला कैम्प बनाए गए थे।

सैकड़ो स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत

केन्द्रीय समिति के सह संयोजक गगन जायसवाल ने बताया कि कसाबबाड़ा तिराहे पर फरीद कुरैशी आदि द्वारा, मैजेस्टिक टाकीज़ पर विनय पटेल द्वारा पुष्पवर्षा, चौक एकदरा पर नगर निगम द्वारा माँ की प्रतिमाओ पर पुष्पवर्षा, चौक घण्टाघर पर कमिश्नर गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार आदि द्वारा, हट्ठी महारानी मन्दिर पर अशोक सहदेव एवं राकेश सहदेव आदि द्वारा, ओरिएंटल बैंक के पास सिंधु सेवा समिति के ओमप्रकाश अंदानी आदि द्वारा, पापुलर गली के पास अनूप मल्होत्रा एवं उनकी सारी टीम तथा आदि सैकड़ो स्थानो पर पुष्पवर्षा एवं जलपान कराके शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जीआईसी के मैदान से 625 पूजा पंडालों की प्रतिमाएं शोभायात्रा के रूप में निकाली गई।आठ किलो मीटर लम्बी शोभायात्रा गुप्तारघाट समर्थित निर्मली कुण्ड पंहुचा। जहां सभी मूर्तियों का क्रमवार विसर्जन किया गया।गांजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में युवा व महिलाएं नाते गाते चलो रहे थे। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शोभा यात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया।इस बीच पुलिस की पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था यही।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग