2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक : अयोध्या में दहेज की बलिवेदी पर एक और बहु ने दुधमुंही बच्ची के साथ गंवाई जान

पिता ने कहा दहेज़ के लिए अक्सर बेटी को ससुराल वाले कर रहे थे परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 5 Jul 2019, 2:25 PM IST

A woman and her daughter died due to dowry In Bikapur Ayodhya

दर्दनाक : अयोध्या में दहेज की बलिवेदी पर एक और बहु ने दुधमुंही बच्ची के साथ गंवाई जान


अयोध्या : जनपद में एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ गई। जिले के बीकापुर इलाके में मां और उसकी दुधमुंही डेढ़ साल की बच्ची की जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक विवाहिता का पति शहर के बाहर नौकरी करता है और 10 दिन पूर्व मृतका का देवर जबरदस्ती मायके से उसको ससुराल ले आया था। मृतका के पिता ने सास और देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है ।

ये भी पढ़ें - लश्कर के फिदायीन आतंकियों ने मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला को राकेट लांचर से उड़ा देने की बनाई थी योजना

पिता ने कहा दहेज़ के लिए अक्सर बेटी को ससुराल वाले कर रहे थे परेशान

दिल दहला देने वाला मामला जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज बाजार का है है जहां पर शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में मां साधना व डेढ़ वर्षीय दूधमुही बच्ची गरिमा की जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतका साधना के पिता रामकरण ने ससुराल वालों पर दहेज़ हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आए दिन ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे जिसको लेकर उसकी बेटी साधना परेशान रहती थी और बार बार शिकायत करती थी कि ससुराल वाले उसको बहुत परेशान कर रहे हैं |

ये भी पढ़ें - अयोध्या जिले में हुई इन दो घटनाओं को कलियुग में रामलला का प्रभाव बता रहे लोग,पूरा मामला जानकार आप भी रह जायेंगे हैरान

घटना के बाद पीडिता के घर में मचा कोहराम

आज शुक्रवार को घटना के दिन उसके पिता राम करण को फोन आया कि उसकी बेटी और उसकी नातिन की जलकर मौत हो गई है।आनन-फानन में मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे जिसके बाद मायके में कोहराम मच गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।साधना का विवाह 2012 में कोतवाली बीकापुर के मोतीगंज बाजार निवासी विश्वनाथ से हुआ था। विश्वनाथ शहर के बाहर नौकरी करता है और उसका मायका कोतवाली क्षेत्र के ही दे डेहरियावां गांव में था। फिलहाल म्पुलिस मामले की जांच कर रही है |

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : योगी सरकार बेख़ौफ़ अपराधी ,अयोध्या में थम नही रहा ख़ूनी वारदातों का सिलसिला