31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : अयोध्या में सरयू पुल बना सुसाइड प्वाइंट लगातार पुल से लोग लगा रहे छलांग

सोमवार की देर रात गोंडा का एक युवक सरयू पुल पर बाइक खड़ी कर सुसाइड नोट लिख कर गायब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 27 Aug 2019, 9:42 AM IST

A young man jumped from Saryu bridge in Ayodhya

Ayodhya : अयोध्या में सरयू पुल बना सुसाइड प्वाइंट लगातार पुल से लोग लगा रहे छलांग

अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में बहने वाली पुण्य सलिला सरयू नदी ( Saryu Nadi ) वैसे तो तमाम कष्टों को हरने वाली और पापों से मुक्त करने वाली है . पूरे वर्ष भर में कई लाख श्रद्धालु अयोध्या कर इस पुण्य सलिला सरयू नदी में स्नान ध्यान पूजन कर पुण्य अर्जन करते हैं . लेकिन बीते कुछ दिनों से इस पवित्र नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है . अयोध्या का पुराना सरयू पुल ( Saryu Pul Ayodhya ) एक सुसाइड पॉइंट ( Suicide Point ) के रूप में प्रसिद्ध होने लगा है . ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि बीते कुछ महीनों में हुई आत्महत्या की घटनाओं पर चलते आसपास के लोगों का यह कहना है . अभी 1 सप्ताह पूर्व भी सरयू पुल से एक वृद्ध ने छलांग लगा दी थी जिसे स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया . उससे पहले भी गोरखपुर के एक युवक ने पुल से नदी में छलांग लगाई थी ,दिन का मामला होने के कारण उस युवक को भी गोताखोरों ने बचा लिया था .

ये भी पढ़ें - अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद का 69 वर्षों का इतिहास जानिये आखिर कोर्ट में किसका दावा कितना मजबूत,आखिर क्यूँ हिन्दुओं के खिलाफ ही क्यूँ खड़े हैं हिन्दू पक्षकार

सोमवार की देर रात गोंडा का एक युवक सरयू पुल पर बाइक खड़ी कर सुसाइड नोट लिख कर गायब

सोमवार की देर रात गोंडा ( Gonda News ) के रहने वाले एक युवक की बाइक जब सरयू पुल पर खड़ी पाई गई तो पुलिस को भी शक हुआ . जिसके बाद बाइक की तलाशी में मोटरसाइकिल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है . आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सरयू पुल पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और उसके बाद पुल से नीचे कूद गया . फिलहाल अयोध्या ( Ayodhya ) की नया घाट चौकी पुलिस ( Nayaghat Police Chauki ) ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं . वहीं अभी तक बाइक खड़ी करने वाले युवक का कोई पता नहीं चला है . युवक की मोटरसाइकिल संख्या यूपी 43 आरजे 5312 है . सुसाइड नोट मिलने के बाद आशंका यही जताई जा रही है कि युवक ने सरयू पुल से नीचे छलांग लगा दी है फिलहाल पुलिस ( Ayodhya Police ) मामले की जांच कर रही है .

ये भी पढ़ें - दर्दनाक : हत्या और हादसे के सवाल में उलझी पुलिस,युवती का चेहरा क्षत विक्षत,कपड़ों से शहरी इलाके की लग रही है युवती