5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya: खूनी सुहागरात का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दूल्हा ने दुल्हन की हत्या करने के 1 घंटे बाद किया सुसाइड, जाने पूरी कहानी

Ayodhya news: अयोध्या में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात को दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर खुद फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। पति-पत्नी के रूप में दोनों महज कुछ घंटे साथ रहे। फिर दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Ayodhya

घटना के बाद घर पर जुटी लोगों की भीड़ इनसेट में दूल्हा और दुल्हन

Ayodhya News: अयोध्या जिले में सुहागरात के दिन एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। हालांकि दूल्हे ने ऐसा क्यों किया इसकी कोई भी वजह पुलिस की जांच में अब तक सामने नहीं आई है। सुहागरात के दिन दूल्हा करीब 11 बजे के आसपास अपने कमरे में चला गया। एक ही घंटे में न जाने ऐसा क्या हुआ की 12 बजे उसने दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आधे घंटे तक कमरे में बैठा रहा इसके बाद छत की कुंडी से लटक कर खुद भी अपनी जान दे दी। लेकिन अभी घटना की वजह सामने नहीं आई है।

Ayodhya News: अयोध्या जिले की कैंट थाना सहादतगंज मुरावन टोला के रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी खंडासा थाना क्षेत्र के गांव डीलीसरैया की रहने वाले मन्तु राम की बेटी शिवानी के साथ 7 मार्च को थी। 8 मार्च को दुल्हन विदा होकर घर आई। घर में नाच गाना हो रहा था। सारी रस्में में पूरी होने के बाद करीब 11 बजे प्रदीप अपने कमरे में चला गया। शादी की खुशियों में घर में देर रात तक गाना बजाना चला रहा। दूल्हा और दुल्हन हंसी-खुशी से रहे। लेकिन रात को न जाने ऐसा क्या हुआ कि सुबह कमरे में दुल्हन बेड पर तो दूल्हा फांसी के फंदे से लटकता मिला। कमरे का यह दृश्य देखकर परिवार के लोग रोने चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से प्रदीप का मोबाइल फोन बरामद किया। जबकि दुल्हन के पास कोई फोन नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब तक घटना की कोई वजह सामने नहीं आई

पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
लेकिन अभी तक घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि पीएम रिपोर्ट में कुछ तथ्य सामने आए है।

दोनों की मौत में करीब 1 घंटे का अंतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन की मौत करीब 15 घंटे पहले हुई थी। जबकि दूल्हे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। तो उसकी मौत 15 से 16 घंटे पहले हुई थी इस तरह दूल्हा और दुल्हन के मौत के बीच करीब 1 घंटे का अंतराल रहा। इस बात से अनुमान लगाया जा रहा है। की दूल्हे ने दुल्हन की हत्या करने के बाद करीब आधे घंटे तक कमरे में बैठा रहा। उसके बाद फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें: Gonda Crime: नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या, आम के बाग में मिला शव, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से कर रही जांच

पुलिस के अनुसार घटना की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। सीडीआर खंगाला जा रहा है। पुलिस घटना का कारण जानने के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।