1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या का बुरा हाल : अपने घरों से पलायन करने को मजबूर इस कालोनी के लोग पानी में सब कुछ डूबा

करोड़ों की विकास योजनायें किस काम की जब पानी बरसते ही तालाब बन जा रही है अयोध्या की कालोनियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 10 Jul 2019, 11:15 AM IST

Ayodhya has become waterlogged due to heavy rain

अयोध्या का बुरा हाल : अपने घरों से पलायन करने को मजबूर इस कालोनी के लोग पानी में सब कुछ डूबा


अयोध्या : एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार ने अयोध्या Ayodhya की दशा और दिशा बदलने और इस धार्मिक नगरी को एक खूबसूरत स्वरूप देने के लिए योजनाओं का पिटारा खोल दिया है और सैकड़ों करोड़ रुपए की योजनाओं से अयोध्या में विकास कार्य चल रहे हैं | लेकिन अभी तक हुए विकास कार्य कितने सफल है इसकी नजीर बीते 24 घंटे में हुई बरसात ने पेश कर दी है | अयोध्या में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किस कदर हुआ है इसका प्रमाण धार्मिक नगरी अयोध्या की जलमग्न गलियां सड़के और मोहल्ले बता रहे हैं | जोरदार बरसात में अयोध्या का विकास बज बजाकर बाहर निकल आया | आलम यह है कि शहर के कई इलाकों में घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है |

करोड़ों की विकास योजनायें किस काम की जब पानी बरसते ही तालाब बन जा रही है अयोध्या की कालोनियां

जब वक्त था तब चेते नहीं अब जल्दी जल्दी हो रहे आधे अधूरे विकास कार्य,सीएम का भी नही खौफ

खासतौर पर अयोध्या के जलवानपुरा कॉलोनी jalwanpura Colony के लोगों के सामने अब अपने घरों को छोड़कर सूखे स्थानों पर पलायन करना ही एकमात्र रास्ता बचा है | क्योंकि बीते 24 घंटे की बरसात में आलम यह है कि कॉलोनी के घरों में कमर तक पानी घुस चुका है और सब कुछ डूब गया है | लोग घरों की छतों पर आसरा लिए हैं बरसात के पानी के साथ नाले का गंदा पानी और जंगली जीव जंतु भी पानी में तैर कर घरों में अपना आसरा ढूंढ रहे हैं , जिसके कारण कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है |

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : दीपोत्सव 2019 के दौरान अयोध्या में लगाई गयी थी ये विशाल प्रतिमा,भारी बारिश का हो गयी शिकार

शहर में डाली गयी सीवर लाइन नही सम्भाल पा रही जलभराव का बोझ

इलाके के रहने वाले शिवनारायण अग्रहरी ने बताया कि 2 साल से इस समस्या को लेकर अधिकारियों के चौखट की परिक्रमा सभी कॉलोनी के लोग कर रहे हैं | विकास योजनाएं बनी लेकिन उस पर काम नहीं हुआ जिसकी वजह से कालोनी के लोगों का रहना मुश्किल है | जलवानपुरा कॉलोनी में हालत इतनी ज्यादा खराब है की मुख्य मार्ग से कॉलोनी के बीच संपर्क टूट गया है | कॉलोनी में जाने के लिए लोगों को कमर तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है | कुछ ऐसे ही हालात शहर के कई अन्य इलाकों में वासुदेव घाट ,रामघाट ,कारसेवक पुरम रोड सहित नया घाट इलाके में भी है जहां भीषण जलभराव के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है |

ये भी पढ़ें - अयोध्या में लगातार हो रही बारिश से एक तरफ गर्मी से लोगों को मिली राहत तो नदी के किनारे रहने वाले लोग हुए खौफज़दा