31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Police : अयोध्या में बच्चों और महिलाओं के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दे रहे थे महाराष्ट्र के अपराधी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस ने अपराधियों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफास किया है जिसका अपराध करने का तरीका बेहद अलग है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 9 Aug 2019, 5:21 PM IST

Ayodhya police arrested criminals of Maharashtra

Ayodhya Police : अयोध्या में बच्चों और महिलाओं के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दे रहे थे महाराष्ट्र के अपराधी,पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में महाराष्ट्र ( Maharashtra ) का टप्पेबाजी करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है।आज ऐसे ही एक गैंग का अयोध्या पुलिस ( ayodhya police ) ने खुलासा किया है। पकड़े गए सभी टप्पेबाज महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और प्रदेश के जिलों में घूम घूम कर चोरी करना टप्पे बाजी करना इनका पेशा है।इस गैंग में इनके बच्चे और उनके परिवार की महिलाएं भी शामिल होती हैं। कोतवाली नगर पुलिस ( Ayodhya ) ने 29 जुलाई को हुई आठ लाख की टप्पेबाजी का खुलासा किया है।पुलिस में दो बाल अपचारी 5 महिलाओं समेत 12 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है इनके पास टप्पेबाजी के 1 लाख 9 रुपए बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें - विहिप और संतों ने कहा कांग्रेस के इशारे पर मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता ने नियमित सुनवाई का किया है विरोध

अयोध्या पुलिस ने अपराधियों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफास किया है जिसका अपराध करने का तरीका बेहद अलग है

इस समय उत्तर प्रदेश के जिलों में महाराष्ट्र के एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो टप्पेबाजी में महारत हासिल रखता है। रेकी करके बड़े व्यवसायियों के कार को पंचर बता कार रुकवाते और जब व्यवसाई कार का पहिया देखने नीचे उतरता है तो यह कार में रखा हुआ बैग गायब कर देते हैं। ऐसी ही एक घटना कोतवाली नगर के सिविल लाइन ( Civil Line Ayodhya ) इलाके में 29 जुलाई को हुई। सिविल लाइन इलाके में एक राइस मिल मालिक लाल जी जयसवाल अपनी कार से शहर की तरफ आ रहे थे तभी कोतवाली नगर के सिविल लाइन इलाके में बाइक से ओवरटेक कर कार पंचर होने की ड्राइवर को सूचना दी गयी। जैसे ही ड्राइवर और मालिक कार से नीचे उतरे तब तक कार के पीछे रखा हुआ बैग लेकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - संतों ने कहा धारा 370 हटाने का विरोध करने वाले गुलाम नबी आज़ाद,अखिलेश यादव,ममता बनर्जी कर रहे हैं देश से गद्दारी

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ में आये शातिर अपराधी तो बताई पूरी कहानी

घटनास्थल के पास से पीएनबी के बाहर लगे सीसीटीवी ( cctv ) कैमरे की फुटेज के सहारे पुलिस इस गैंग तक पहुंची और इस गैंग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और एक सदस्य अभी फरार है।गैंग में दो बाल अपचारी और 5 महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने इन सभी को फैजाबाद रेलवे स्टेशन ( Faizabad railway station ) के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से टप्पेबाजी के 1 लाख 9 हज़ार 200 बरामद कर लिए हैं। इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें - Exclusive : अयोध्या पुलिस की कार्यवाही में बड़े पैमाने पर सामने आया जानलेवा कारोबार का काला सच