अयोध्या : अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हो और ट्रेन की खिड़की पर बैठकर मोबाइल से बात कर रहे हो तो सावधान रहिए। चलती ट्रेन में मोबाइल चोर खिड़की पर डंडा मारकर आपका मोबाइल गिरा देंगे या फिर चलती ट्रेन से खिड़की से आपका मोबाइल छीन लेंगे। ऐसे ही एक गिरोह का अयोध्या की क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस ने पर्दाफास किया है ,ये गैंग मोबाइल चारी की वारदातों को अंजाम देता था | । पुलिस टीम ने चार चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की महंगे 20 मोबाइल बरामद किए हैं जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये की है |