1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Police : भगवान बुद्ध की बेशकीमती प्रतिमाओं के साथ अयोध्या पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

भगवान बुद्ध की प्रतिमा को दिखाकर लेते थे एडवांस पेमेंट फिर हो जाते थे फरार,कई खरीददार थे निशाने पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 24 Jul 2019, 5:27 PM IST

Ayodhya police arrested two smugglers with statues Lord Buddha

Ayodhya Police : भगवान बुद्ध की बेशकीमती प्रतिमाओं के साथ अयोध्या पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

अयोध्या : अयोध्या पुलिस ( ayodhya police ) को एक बड़ी सफलता मिली है। अयोध्या पुलिस ने अष्टधातु की भगवान बुद्ध ( Lord Buddha ) की बेशकीमती दो मूर्तियां बरामद की है। पुलिस ने मूर्तियां बरामद करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई है। दोनों तस्करों ने मूर्ति किससे खरीदी कहां से चोरी हुई पुलिस इसका भी पता लगा रही है।

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : गुमनामी बाबा के नेता जी होने के दावे पर बड़ा खुलासा ,सार्वजनिक होने वाली है जस्टिस सहाय आयोग की रिपोर्ट

भगवान बुद्ध की प्रतिमा को दिखाकर लेते थे एडवांस पेमेंट फिर हो जाते थे फरार,कई खरीददार थे निशाने पर

अयोध्या की कोतवाली नगर ( Kotwali Nager Ayodhya ) पुलिस ने चेकिंग के दौरान शहर के अग्रसेन चौराहे से दो संदिग्ध व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे अष्टधातु ( Ashtadhatu Moorti ) की भगवान बुद्ध की दोनों मूर्तियों की बेचने के जुगत में थे। दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दोनों अष्टधातु की मूर्तियां बरामद कर ली है। दोनों मूर्तियों का वजन लगभग 2-2 किलोग्राम है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्करों के निशाने पर कई लोग थे और उनको भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्तियां दिखा कर बेचने के नाम पर एडवांस पेमेंट ले लेते थे और उनको मूर्ति भी नहीं देते थे।

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : आखिर क्यूँ बेटे ने पहले से ही बांके पर रखवा ली थी धार जिस से कट जाए आसानी से बाप का गला

मूर्ती तस्करों के संपर्क में रहने वाले कई खरीददार पुलिस के राडार पर

अयोध्या पुलिस ऐसे व्यक्तियों को भी तलाश रही है जो इन मूर्तियों को खरीदने के लिए इन दोनों तस्करों से संपर्क में थे। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ( SP City Ayodhya ) ने पत्रकारों से बात करते हुए इन बेशकीमती अष्टधातु की दोनों मूर्तियों की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई है | हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अष्टधातु की मूर्तियों की कीमत करोड़ों में होती है। पकड़ा गया मूर्ती तस्कर अनवर जिले की ही थाना पूराकलन्दर ( Thana Poora Kalandar ) क्षेत्र का निवासी है तो दूसरा साकिर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर ( Sultanpur ) के कूड़ेभार का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - #Womensecurity : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार की मुहीम का दिख रहा असर