वो कहते हैं कि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है, सरकार राम मंदिर मामले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा करने की कोशिश कर रही है। महंत सत्येंद्र दास जैसी राय अयोध्या के दूसरे साधु-संतों की भी है। दिगंबर अखाड़े के महंत आचार्य सुरेश दास भी प्रतिमा की स्थापना को शास्त्र सम्मत नहीं मानते। उनका कहना है, "अन्य देवताओं की प्रतिमा तो खुले में स्थापित हो सकती है लेकिन भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उनकी प्रतिमा मंदिर के भीतर ही स्थापित होनी चाहिए।