31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Section370 : धारा 370 हटाने का विरोध करने वाले राहुल गांधी का अयोध्या में संतों नें फूंका पुतला कही ये बड़ी बात

संतों ने कहा धारा 370 हटाने का विरोध करने वाले गुलाम नबी आज़ाद,अखिलेश यादव,ममता बनर्जी कर रहे हैं देश से गद्दारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 9 Aug 2019, 3:28 PM IST

Ayodhya Sant gets angry when Rahul opposes Section 370

#Section370 : धारा 370 हटाने का विरोध करने वाले राहुल गांधी का अयोध्या में संतों नें फूंका पुतला कही ये बड़ी बात

अयोध्या : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ( PM Narendra Modi ) द्वारा जम्मू कश्मीर ( jammu kashmir ) में धारा 370 ( Section 370 ) हटाए जाने के बाद कांग्रेस द्वारा इस कदम का विरोध किए जाने और कांग्रेस ( Congress ) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) द्वारा ट्वीट कर केंद्र सरकार पर की गई टिप्पणी से नाराज अयोध्या ( Ayodhya ) के संतों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका .संतों ने कांग्रेस सहित जिन विरोधी दलों ने धारा 370 ( Article 370 ) हटाए जाने का विरोध किया है उन सभी को देश विरोधी करार देते हुए इनका सामूहिक बहिष्कार करने की बात कही है . अयोध्या में परमहंस दास ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की .

ये भी पढ़ें - रामलला विराजमान के अधिवक्ता ने किया दावा पौराणिक ग्रंथों में है उल्लेख अयोध्या में उसी स्थान पर राम ने लिया जन्म

संतों ने कहा धारा 370 हटाने का विरोध करने वाले गुलाम नबी आज़ाद,अखिलेश यादव,ममता बनर्जी कर रहे हैं देश से गद्दारी

मीडिया से बात करते हुए तपस्वी जी की छावनी के महंत परमहंस दास ( Mahant Paramhans das ) ने कहा कि देश की रोटी खाकर कुछ लोग देश के खिलाफ नारेबाजी करते थे . उनका दमन करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने किया है . आज पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम के साथ है ,वहीं राहुल गांधी ,अखिलेश यादव ( akhilesh yadav ) ,ममता बनर्जी ( MamataBanarji ) ,असदुद्दीन ओवैसी, गुलाम नबी आजाद ( Gulam Nabi Azad ) जैसे नेता देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं . देश के साथ गद्दारी करने वालों के लिए अब देश में जगह नहीं होनी चाहिए . अगर यह नेता देश के किसी नागरिक के दरवाजे पर जाएं तो वहां उनका बहिष्कार होना चाहिए . ऐसे नेता देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं . महंत परमहंस दास ने कहा कि जो भाषा पाकिस्तान ( Pakistan ) बोल रहा है . वैसे ही भाषा राहुल गांधी अखिलेश यादव गुलाम नबी आजाद और उनके साथ के नेता बोल रहे हैं ऐसे लोगों को देश में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए .

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : निर्मोही अखाड़े ने कहा विवादित भूमि पर उनका दावा सन 1934 से है जबकि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने किया 1961 में दावा