28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में सरयू तट पर मिनी क्रूज कराएगी पर्यटकों को नौकाविहार, सिर्फ सीएम योगी की मंजूरी का इंतजार

अयोध्या के सरयू नदी में पर्यटक अब लग्जरी मिनी क्रूज से नौकाविहार का लुफ्त उठाएंगे। लग्जरी मिनी क्रूज सरयू घाट से गुप्तार घाट तक चलाए जाने की योजना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 19 Sep 2020, 5:44 PM IST

अयोध्या में सरयू तट पर मिनी क्रूज कराएगी पर्यटकों को नौकाविहार, सिर्फ सीएम योगी की मंजूरी का इंतजार

अयोध्या में सरयू तट पर मिनी क्रूज कराएगी पर्यटकों को नौकाविहार, सिर्फ सीएम योगी की मंजूरी का इंतजार

अयोध्या. अयोध्या के सरयू नदी में पर्यटक अब लग्जरी मिनी क्रूज से नौकाविहार का लुफ्त उठाएंगे। लग्जरी मिनी क्रूज सरयू घाट से गुप्तार घाट तक चलाए जाने की योजना है। सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। बस योगी के हरी झंडी मिलने का इंतजार है, जिसके बाद इस योजना को धरातल पर उतरने की कवायद तेज कर दी जाएगी।

बनारस में अलकनंदा-काशी नाम से क्रूज चलाने वाले नार्डिक क्रूजलाइन के निदेशक विकास मालवीय ने पत्रिका टीम से खास बातचीत में बताया कि क्रूज को अयोध्या में उतारने की तैयारी पूरी कर ली गई है। धार्मिक नगरी में विकास के साथ भव्यता का खुद से एहसास करने के लिए पर्यटक और श्रद्धालु लग्जरी सुविधाओं से युक्त क्रूज में सफर कर सकेंगे। उनके लिए यह सफर रोमांच पैदा करने वाला होगा, साथ ही क्रूज में यात्रा करने वालों को अयोध्या के इतिहास से भी परिचित कराया जाएगा। क्रूज से सरयू नदी की धारा के बीच लगभग डेढ़ घंटे का सफर कराने की योजना है। क्रूज पर बैठ कर लोग अयोध्या में सरयू आरती का भी दर्शन कर सकेंगे। मालवीय ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही इस योजना पर तेजी के साथ काम शुरू कर दिया जाएगा।

अयोध्या को जा रहा है सजाया और संवारा:- अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को सजाने और संवारने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ सभी धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। जिससे अयोध्या को पर्यटन दृष्टि से बढ़ावा मिले। अयोध्या में पर्यटकों के लिए तमाम सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसी के तहत अयोध्या के सरयू घाट पर मिनी क्रूज़ चलाया जाएगा जोकि 8 किलोमीटर का सफर सरयू घाट अयोध्या से गुप्तार घाट तक तय करेगा। इस दौरान क्रूज में अयोध्या के महत्व को बताए जाने के लिए साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग