1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम एक काम अनेक, अयोध्या में मंदिर निर्माण संग हो रहे तमाम कार्य

- श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट तो श्रीराम यूनिवर्सिटी भी- इंटरनेशनल रामकथा म्यूजियम में राम से जुड़ी चीजों का संग्रह- राम की पैड़ी और रामकथा पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 18 Mar 2021, 3:42 PM IST

श्रीराम एक काम अनेक, अयोध्या में मंदिर निर्माण संग हो रहे तमाम कार्य

श्रीराम एक काम अनेक, अयोध्या में मंदिर निर्माण संग हो रहे तमाम कार्य

महेंद्र प्रताप सिंह

पत्रिका इन्डेप्थ स्टोरी

अयोध्या. रामनगरी में दुनिया का सबसे आधुनिकतम और भव्य मंदिर बन रहा है। इसी के साथ ही अयोध्या में केंद्र और राज्य सरकार अनेक कार्य करवा रही हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, श्रीराम घाट रेलवे स्टेशन, अंतराष्ट्रीय श्रीराम कथा संग्रहालय, श्रीराम विश्वविद्यालय... और न जाने कितने स्थापन भगवान को ही समर्पित हैं।

उड़ने को तैयार हवाई जहाज को हाथ दिखाया पायलट ने हवाई जहाज रोका, यात्री को बैठाया और उड़ गया, यह घटना यूपी की है...

13 करोड़ की लागत से बना संग्रहालय :- भगवान राम की महत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने और राम की महिमा का बखान करने के लिए अयोध्या में सरयू नदी के तट पर अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय और आर्ट गैलरी बनाई गई है। करीब 13 करोड़ की लागत से बने इस संग्रहालय में राम से जुड़ी 700 कलाकृतियां हैं। पुरातात्विक महत्व की 27 कलाकृतियां, गुप्त काल और शुंग काल की मिट्टी से बनी 51 मूर्तियां, धातु की प्राचीन 27 मूर्तियां, बलुआ पत्थर की बनी 400 वर्ष पुरानी मूर्तियां, प्राचीन काल के ढेरों सिक्के, चांदी-तांबे की बनी अष्टधातु की मूर्तियां, देश भर से लाई गई रामलीला की 700 पोशाकें और पांडुलिपियां यहां संग्रहीत हैं। इसके अलावा कागज और ताड़पत्र पर लिखी पांडुलिपियां भी संजोयी गयी हैं। इस भवन में 7 गैलरी, ऑडिटोरियम और एक बड़ा हॉल है।

हजारों लोग एक साथ बैठ सकते हैं श्रीरामकथा पार्क में :- यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बने राम कथा पार्क में काफी जगह है और व्यवस्थित पार्क है। इस पार्क में ओपन एयर थियेटर यानी मैदान में थियेटर की व्यवस्था है। जहां कई प्रकार के सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यो का आयोजन होता है। पार्क में हमेशा प्रवचन, शास्त्र और अन्य धार्मिक गतिविधियां, गाने-बजाने के साथ चलती रहती हैं।

हरि की पैड़ी से भी खूबसूरत राम की पैड़ी :- राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों की एक श्रंृखला है। हरि की पैड़ी की तर्ज पर 50 करोड़ की लागत से बनी राम की पैड़ी पर दो स्कैप चैनल सहित 495 मीटर घाट का निर्माण किया गया है। रीमॉडलिंग के बाद राम की पैड़ी अब गांधी पार्क से लेकर चौधरी चरण सिंह पार्क तक बहुत ही आकर्षक लगती है। राम की पैड़ी पर सरयू की जलधारा लाने के लिए गैलेक्सी फॉल का निर्माण किया है। डैम से राम की पैड़ी पर आने वाले झरने का स्वरूप पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

600 एकड़ में बन रहा श्रीराम हवाई अड्डा :- अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अयोध्या के हवाई अड्डे का नामकरण श्रीराम के नाम पर किया गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एनएच-27 और एनच-330 के बीच सुलतानपुर नाका के पास स्थित है। करीब 600 एकड़ भूमि पर बन रहे इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए पहले चरण में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 525 करोड़ रुपए दिए गए थे। योगी सरकार के चौथे बजट में भी श्रीराम एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

धर्म-धर्मग्रंथों के शोध का केंद्र होगा श्रीराम विश्वविद्यालय :- अयोध्या में धर्म के साथ धर्मग्रंथों के शोध केंद्र के लिए उप्र सरकार श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है। यह विश्वविद्यालय पीपीपी मॉडल में बनेगा। निजी क्षेत्र में बनने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम विश्वविद्यालय में विभिन्न रामायणों पर शोध होगा। यहां कर्मकांड का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कई और कार्य भी चल रहे :- अमावा मंदिर में चल रही राम रसोई हर रोज हजारों पर्यटकों का पेट भरती है। रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को यहां निशुल्क भोजन मिलता है। इसी तरह श्रीराम चिकित्सालय गुणवत्तापरक चिकित्सा व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई में यूपी में अव्वल है। सरयू स्नान के लिए ट्रेन से आने वाले यात्री रामघाट हाल्ट का इस्तेमाल करते हैं। राम के नाम पर बनी राम गैलरी सहित अन्य संस्थानों को भी अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के हिसाब से सजाया और संवारा जा रहा है।