1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्धव ठाकरे पर बरसे महंत परमहंस दास, अयोध्या नहीं मक्का मदीना जाएं, यहां आए तो मैं खुद दिखाऊंगा काले झंडे

7 मार्च को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरानाराज महंत परमहंस दास दिखाएंगे काला झंडाकांग्रेस से गठबंधन कर उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के नाम पर देश की जन भावनाओं का किया है अपमान : महंत परमहंस दास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 1 Mar 2020, 7:03 PM IST

उद्धव ठाकरे पर बरसे महंत परमहंस दास, अयोध्या नहीं मक्का मदीना जाएं, यहां आए तो मैं खुद दिखाऊंगा काले झंडे

उद्धव ठाकरे पर बरसे महंत परमहंस दास, अयोध्या नहीं मक्का मदीना जाएं, यहां आए तो मैं खुद दिखाऊंगा काले झंडे

अयोध्या. महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर संतों ने नाराजगी व्यक्त कर अयोध्या न आने की हिदायत दी तो वही तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा है कि उद्धव ठाकरे को अयोध्या नहीं अब मक्का मदीना जाना चाहिए अगर वो अयोध्या आते हैं तो उनके काफिले को अयोध्या के प्रवेश मार्ग पर ही काले झंडे के साथ रुकेंगे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने वहीं राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले के बाद पहली बार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने विधायक सांसद व मंत्री मंडल के साथ 7 मार्च को अयोध्या दौरे पर होंगे। इस दौरान भगवान श्रीरामलला का दर्शन पूजन कर सरयू आरती मेंं भी शामिल होंगें। शिवसेना के इस कार्यक्रम को लेकर संत काफी नाराज हैं जिसके कारण अब अयोध्या में उद्धव ठाकरे की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है।

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दौरे को लेकर साफ कर दिया कि राजनीति करने के लिए अयोध्या नहीं मक्का मदीना जाए लेकिन अगर अयोध्या आते हैं तो उनके काफिले को अयोध्या में नहीं घुसने दिया जाएगा और काला झंडा दिखाते हुए उनके काफिले को रुकेंगे।

इस नाराजगी के कारण बताते हुए महंत परमहंस दास ने कहा कि शिवसेना प्रमुख रहे बाला साहब ठाकरे ने शिवसेना का गठन हिंदू राष्ट्र के लिए किया था लेकिन जिस दिन सत्ता के लालच में कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर या उसी दिन बाला साहब के सारे सिद्धांत समाप्त हो गए। इसलिए अब उनको अयोध्या आकर रामभक्ति होने के दिखावा करने की आवश्यकता नहीं है उन्हें अब राजनीति करनी हो तो मक्का मदीना का रुख करना चाहिए।

इसके लिए जिला प्रशासन से मांग की है कि उद्धव ठाकरे के अयोध्या आने की अनुमति न दी जाए लेकिन अगर यदि वह अयोध्या आते हैं तो स्वयं काला झंडा लेकर उनके काफिले को रोकेंगे। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के नाम पर लोगों को ठगा है इसलिए अब अयोध्या में इनके लिए कोई स्थान नहीं है।