8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री रामलला के उत्सव को मनाने के लिए सजकर तैयार हुई अयोध्या

अयोध्या में रामलला के उत्सव की बड़ी तैयारी मुख्यमंत्री नए घर के निर्माण की पहली किला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 31 May 2022, 11:31 PM IST

श्री रामलला के उत्सव को मनाने के लिए सजकर तैयार हुई अयोध्या

श्री रामलला के उत्सव को मनाने के लिए सजकर तैयार हुई अयोध्या

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में सैकड़ों वर्षो के बाद भगवान श्री रामलला के गर्भगृह का निर्माण शुरू होने जा रहा है। और यह उत्सव को अयोध्या सहित पूरे देश में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाने और इसमें शामिल होने के लिए भक्त उत्साहित हैं। तो वही यह उत्साह अयोध्या के मठ मंदिरों में भी दिखाई दे रहा है। अयोध्या के प्रवेश द्वार से लेकर कई मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। और कल इस अद्भुत क्षण को पूरा देश देखेगा। और कल अभिजीत मुहूर्त में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह की पहली शिला को रखेंगे। वही परिसर के निकट स्थित रामलला सदन पर भी रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी पूरी होगी।

मंदिर निर्माण होता दिखेंगे देशभर के राम भक्त

श्री राम लला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस उत्सव को लेकर आज पूरे देश भर में उत्साह है। मंदिर निर्माण का कार्य जमीन के अंदर तक पूरी होने के बाद अब ऊपर का कार्य प्रारंभ हो रहा है गर्भ गृह निर्माण की पहली शिला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा रखी जाएगी जब से मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ तब से भक्तों की आशा रही है कि भगवान के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य देख सकेंगे। और आने वाले भक्तों कुछ ही दिनों में मंदिर के भव्य निर्माण को होता देखेंगे। इसको लेकर आज पूरी अयोध्या में एक उत्सव का माहौल है कई मंदिरों को सजाया गया है तो वही लोग बड़े उत्साहित हैं कल इस गर्भगृह निर्माण के कार्य को लोग अपनी आंखों से देखेंगे इसके लिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

अयोध्या में मंदिर निर्माण का पूरी दुनिया में उत्सव

वही अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने भी कहा कि प्रभु श्री राम का जो भव्य मंदिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बन रहा है कि साथ ही अयोध्या का विकास आध्यात्मिक नगरी के रूप में हो रहा है। वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पहचान बनेगी। कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आएंगे और गर्भगृह स्थल पर उसके भूमि पूजन का कार्यक्रम है आज पूरे देश के राम भक्तों के अंदर इतना उत्साह है कि उसका बया नहीं किया जा सकता है। लेकिन पूरे देश और दुनिया में प्रभु श्री राम के भक्त उत्साहित हैं।