30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : बाबरी के मुद्दई इकबाल की बढ़ाई गयी सुरक्षा,अब सात पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

मंगलवार को अयोध्या में इकबाल अंसारी के आवास पर अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह से हो गया था इकबाल का वाद विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 4 Sep 2019, 8:03 PM IST

Babari Petitioner Iqbal Ansari's security increased after Dispute

Ayodhya : बाबरी के मुद्दई इकबाल की बढ़ाई गयी सुरक्षा,अब सात पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

अयोध्या : मंगलवार को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ( Babari Masjid ) मामले की मुद्दई इकबाल अंसारी और अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के बीच वाद विवाद और इकबाल अंसारी ( Iqbal Ansari ) द्वारा वर्तिका सिंह पर हमले का आरोप लगाये जाने के बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और तत्काल जिला प्रशासन के जरिए इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ा दी है | बाबरी मस्जिद मामले ( Babari Masjid Case ) के मुद्दई इकबाल अंसारी की सुरक्षा में अब 7 पुलिसकर्मी तैनात होंगे | जो 24 घंटे इकबाल अंसारी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे | पहले इकबाल की सुरक्षा में 2 सुरक्षाकर्मी तैनात थे जबकि अब इकबाल की सुरक्षा में सात पुलिसकर्मी तैनात हैं .

ये भी पढ़ें - अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

मंगलवार को अयोध्या में इकबाल अंसारी के आवास पर अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह से हो गया था इकबाल का वाद विवाद

बताते चलें कि मंगलवार को इकबाल अंसारी से मुलाकात करने पहुंची खुद को अंतरराष्ट्रीय शूटर बताने वाली युवती वर्तिका सिंह ( Vartika Singh ) से बातचीत के दौरान वाद विवाद हो गया था . जिसके बाद यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया और उसके बाद अब इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है . पत्रिका टीम से बात करते हुए बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने बताया कि पूर्व में उनकी सुरक्षा में 2 सुरक्षाकर्मी तैनात थे जबकि अब उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है और अब स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा में 7 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं |

ये भी पढ़ें - अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह और बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी के बीच हुआ था वाद विवाद

इकबाल अंसारी ने दिया पुलिस को धन्यवाद

इकबाल अंसारी अब अपनी सुरक्षा से आश्वस्त नजर आए इकबाल अंसारी ने यह भी कहा कि अगर मंगलवार को 5 मिनट के अंदर उनके पास सुरक्षाकर्मी ना पहुँचते तो बड़ी घटना हो सकती थी | मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि सूचना देते ही तत्काल उन तक पुलिस ( Ayodhya police ) मदद पहुंच गई | हालांकि अयोध्या पुलिस की ओर से अधिकृत रूप से इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है | लेकिन इकबाल अंसारी के मुताबिक उनके आवास पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ गई है जिसकी मौखिक सूचना उन्हें दे दी गई है |

ये भी पढ़ें - अयोध्या के संतों ने कहा भगवान श्री राम और श्रीरामचरित मानस पर ऐसी ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं