31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के 2 करोड़ बजरंगी करेंगे ऐसा काम सब करेंगे जय श्री राम, जाने क्या है पूरी योजना

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यत्सव के पहले देश भर राममय माहौल तैयार करेंगे बजरंगी कार्यकर्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 5 Jul 2023, 9:37 PM IST

देश भर में दो करोड़ बजरंगी कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

देश भर में दो करोड़ बजरंगी कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के पहले देश भर में माहौल बनाए जाने और युवाओं को जोड़ने के लिए जनजागरण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। बीते दिनों रायपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों को तय किया गया था।

अयोध्या पहुंचे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज धनोरिया आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे थे। जहां राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन किया और मंदिर निर्माण को भी देखा तो वही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की।

10 दिन की निकलेगी साहसिक यात्रा

उन्होंने बताया कि हमारी केंद्र की बैठक में कुछ यात्राएं तय हुई हैं जिसके लिए बजरंग दल पूरे देश भर में साहसिक यात्राएं निकालेगा इस प्रकार से एक योजना बनी है हम सब यह जानते हैं कि बाबा बुढ़ा अमरनाथ की यात्रा बजरंग दल की साहसिक यात्राओं में है। 2005 में जम्मू कश्मीर से हिंदुओं के पलायन के बाद बजरंग दल की यात्रा के बाद आज पिछले वर्ष उस क्षेत्र में हिंदुओं की 5% की वृद्धि हुई है। इस यात्रा को इस बार 17 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक निकाली जाएगी।

देश भर में दो करोड़ बजरंगी कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

वहीं कहा कि बजरंग दल के लिए यह गौरव की बात है एक सपने साकार होने जैसा है कि भगवान राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो हमारे पूर्वजों का स्वप्न साकार होने जा रहा है संगठन बजरंग दल को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जो भी भूमिका देगा उसे वह निभाएगा बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि संपूर्ण देश भर में बजरंग दल के पास 57000 संयोजक है 3 लाख 50 हजार से ज्यादा दायित्व वान कार्यकर्ता है। और 1 करोड़ से ज्यादा बजरंग दल के पास सक्रिय कार्यकर्ता है अब सभी को काम पर लगाने की तैयारी है जिनके पास कोई ना कोई दायित्व रहेगा।

15 दिन के लिए निकाली जाएगी शौर्य यात्रा

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 30 सितंबर से 14 अक्टूबर तक शौर्य यात्रा कार्यक्रम के जरिए हम ग्राम स्तर प्रखंड स्तर और जिला स्तर पर गांव गांव वार्ड वार्ड में जाकर हिंदू नौजवानों से अपने आप को जोड़ेंगे और महापुरुषों के मार्ग पराक्रमी योद्धाओं के मार्ग महाराणा प्रताप शिवाजी महाराज सुभाष चंद्र बोस राजा सुहेलदेव जैसे महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि हिंदू धर्म पर जो आघात हो रहे हैं वह आघात अब किसी प्रकार से स्वीकार नहीं है जन जागरण का कार्य करते हुए हिंदू नौजवानों को प्रेरित किया जाएगा।