
Ayodhya : मस्जिदों से निकले नमाजियों को गले लगाकर कांवड़ियों ने दी बकरीद की बधाई
अनूप कुमार
अयोध्या : बकरीद ( bakrid ) के मौके पर जहां पूरे देश भर में ये पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया वहीँ धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में इस पर्व में गंगा जमुनी तहजीब का रंग भी नज़र आया . जहां एक तरफ पूरी शिद्दत से बकरीद( Eid Ul Azaha ) के मौके पर मस्जिदों ( masjid ) में नमाज़ अता कर मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गयीं वहीँ सावन के आखिरी सोमवार ( Sawan Ka Akhiri Somwar ) के मौके पर शिवभक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की . लेकिन इस बीच एक ऐसा मौका भी सामने आया जब मस्जिदों से निकले नमाज़ी और शिवभक्त ( Shivbhakt ) कांवरिये आमने सामने आ गए ,फिर क्या था एक बार फिर हमारे देश के गंगा जमुनी तहजीब की बेमिसाल तस्वीर सामने आई और दोनों सम्प्रदाय के लोगों ने एक दुसरे के गले मिलकर बढ़ाई दी .
अयोध्या में दिखी कौमी एकता की बेमिसाल तस्वीर बकरीद पर शिद्दत से दुआ में उठे हाँथ तो सावन के आखिरी सोमवार पर लगे हर हर महादेव के नारे
वहीँ शहर के सिविल लाइन ईदगाह ( Civil Line Eadgah ) में हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी और देश की एकता अखंडता व भाईचारे के लिए दुआ मांगी . सिविल लाइन ईदगाह के अलावा शहर के अन्य मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ कर देश की अमन चैन की दुआ मांगी. इस मौके पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. नमाज के वक्त जिलाधिकारी अनुज झा ( DM Ayodhya Anuj Kumar Jha ) व एसएसपी आशीष तिवारी ( SSP Ashish Tiwari ) भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी. आज सावन का आखिरी सोमवार भी है इस मौके पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स व सीआरपीएफ (CRPF ) के जवान भी मुस्तैद दिखे. सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन कैमरे ( Dron Camera ) व सीसीटीवी कैमरे ( CCTV Camera ) से भी निगरानी की जा रही है.
Updated on:
13 Aug 2019, 2:39 PM IST
Published on:
12 Aug 2019, 3:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.