
महाठग का पिलखावां गांव स्थित मकान।
Ayodhya Mahathug: मात्र इंटरमीडिएट पास महाठग अनूप चौधरी ने ठगी कर अकूत संपत्ति भी जुटाई। पिछले पांच साल में फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी बयां कर रहा है अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील में पड़ते पिलखावां गांव में उसका आलीशान मकान। रहन -सहन ऐसा कि आम आदमी सोचने को विवश हो जाए। गौरतलब है कि एसटीएफ ने इस महाठग को अयोध्या के सर्किट हाउस से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। खुद को भाजपा नेता व रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बताने वाले अनूप चौधरी की माली हालत विगत 5 से 6 वर्षों में सैकड़ो गुना बढ़ी है।
अनूप के पड़ोसियों ने बताया कि उसने गांव में इन वर्षों में 8 बीघा खेत बैनामा कराया, गांव में ही गैस एजेंसी के नाम पर भी उसने जमीन खरीद रखी है, महंगी गाड़ियों एंडेवर, स्कॉर्पियो तथा फॉर्च्यूनर आदि का मालिक अनूप चौधरी जब गांव आता था उसके साथ गाड़ियों का काफिला तथा प्रॉपर प्रोटोकॉल होता था। साथ ही जीआरपी, आरपीएफ तथा रौनाही थाने की पुलिस भी सुरक्षा में साथ रहती थी।
नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ ग्रामीण तथा क्षेत्र वासी दो से तीन लाख रुपए लेने का भी दबी जुबान से आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को उसने बाद में पैसा वापस भी कर दिया। गांववासी जुग्गीलाल पासी के चार बेटों में अनूप तीसरे नंबर का है। वह मात्र इंटरमीडिएट पास है, उसके बावजूद गांव में लगभग 3 करोड़ रूपये लागत का उसका मकान बड़े-बड़े पढ़े लिखो को मुंह चढ़ा रहा है। स्थानीय स्तर पर वह सबसे मिलजुल कर रहता था। यही कारण था कि गांव में न तो इसका किसी से विवाद है और न ही किसी ने उसके खिलाफ कभी शिकायत दर्ज कराई है।
Published on:
26 Oct 2023 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
