
Nagar Nigam Ayodhya : अयोध्या में अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा पार्षद ने किया हंगामा मारपीट तक पहुंची नौबत
अयोध्या : नगर निगम अयोध्या ( Nagar Nigam Ayodhya बोर्ड की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ सबसे बड़ी बात यह रही कि सदन में अपने ही सरकार के खिलाफ भाजपा ( BJP ) पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया और इन भाजपा पार्षदों का साथ विपक्ष सपा के पार्षदों ने बखूबी निभाया . हंगामा इतना तेज था कि एक भाजपा पार्षद महापौर की कुर्सी तक पहुंच गया और एक अधिकारी पर पानी की बोतल से मारने का प्रयास भी किया गया . भाजपा और सपा के सभी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया . जिसके बाद कोरम के अभाव में बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई और बजट भी नहीं पास हो पाया .
अयोध्या नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ बवाल पार्षदों ने कहा काम होता नही पहले ही बन जाता है वर्क आर्डर
बैठक में मौजूद निगम के सभी पार्षदों का आरोप है कि निर्माण विभाग व टैक्स विभाग के अधिकारी मनमाना कार्य कर रहे हैं . वर्क होता नहीं है और वर्क ऑर्डर पहले बनवा देते हैं .वहीँ इस अनियमितता को देखते हुए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ( Mayor Rishikesh Upadhyay ) ने निर्माण विभाग व टैक्स विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं . इसके बाद अनिश्चितकालीन के लिए बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया गया .
भाजपा की महिला पार्षद नीलम सिंह ने निगम के कर्मचारियों पर लगाये गंभीर आरोप
दरअसल गांधी सभागार में बोर्ड की बैठक हो रही थी तभी भाजपा की सांसद नीलम सिंह ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली और इनका साथ दिया विपक्ष के सपा पार्षदों ने. एक के बाद एक पार्षदों ने आरोपों की झड़ी लगा दी इसके बाद सभी पार्षद एक होकर बैठक से उठकर बाहर निकल आए . जिसके बाद कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई .
Published on:
21 Aug 2019, 5:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.