
अयोध्या . राम नगरी अयोध्या में स्थाई बस स्टेशन के बिना भारत नेपाल (अयोध्या से जनकपुर ) अंतरराष्ट्रीय बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के जनकपुर धाम से अयोध्या तक के लिए यात्री बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे । तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या नगरी पहुंचने वाली यात्री बस का स्वागत कर पुनः जनकपुर के लिए रवाना करेंगे । लेकिन अयोध्या जनकपुर चलने वाली बस सेवा अयोध्या में किस स्थान पर रुकेगी इसका अभी तक निर्धारण नहीं हो सका है ।
1999 के बाद अभी तक नहीं मिला अयोध्या स्थाई बस स्टेशन
अयोध्या में कई वर्षों से स्थाई बस स्टेशन का निर्माण नहीं हो सका है। जिसके कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को बस सेवा पाने के लिए काफी दिक्कते उठानी पड़ती है। अयोध्या में 1999 के पूर्व बिड़ला धर्मशाला के पास एक स्थाई बस स्टेशन था। लेकिन अयोध्या शहर में बढ़ती समस्या को देखते हुए बस स्टेशन को समाप्त कर अस्थाई बस स्टेशन सरयू घाट स्थित यात्री निवास पर बना दिया गया था । वही यात्रियों की इस सुविधा का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या के nh 28 पर राम कथा संकुल पर स्थाई बस स्टेशन बनाने के लिए पूर्व में दीपोत्सव के दौरान शिलान्यास किया गया था लेकिन बस स्टेशन का निर्माण नहीं हो सका और अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या को विदेशों तक के सफर के लिए बस यात्रा के माध्यम से जोड़ने जा रहे है।
अयोध्या में बिना स्टेशन कहा रुकेगी जनकपुर की बस
वही अयोध्या के लोगों की माना जाए तो 2019 के चुनाव को लेकर आनन फानन में इस प्रकार की योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है । क्योकि अभी अयोध्या के लोगों को स्थाई बस स्टेशन की सुविधा नहीं मिल सकी है, अयोध्या में प्रतिदिन के राज्यों से यात्री प्राइवेट बस के माध्यम से अयोध्या पहुंचते है भारत में ही अयोध्या से अन्य तीर्थ स्थल के लिए बस पाने की कोई सुविधा नहीं है। क्योकि 19 से अयोध्या में बस स्टेशन की सुविधा नहीं है। जनकपुर से अयोध्या आने जाने वालों को किस स्थान से बस मिल सकेगा यह अभी तक निश्चित नहीं हो सका है।
Published on:
10 May 2018 02:45 pm

बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
