1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : स्फटिक शिला आश्रम के महंत रामाज्ञा दास के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा महंत रामाज्ञा दासके निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 26 Jul 2019, 8:54 PM IST

अयोध्या : धार्मिक नगरी के (Ayodhya ) प्रसिद्ध स्फटिक शिला आश्रम (Fatik Shila ashram ) के संयुक्त महंत रामाज्ञा दास ( Mahant Ramgya Das ) का सड़क दुर्घटना में निधन के बाद अयोध्या के संतों में शोक की लहर है . अयोध्या के शीर्ष संतों ने महंत रामाज्ञा दास के निधन पर शोक जताते हुए इस घटना को संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है . वही महंत रामाज्ञा दास के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) ने भी शोक जताया है . अपनी शोक सन्देश में सीएम योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) ने कहा है कि महंत रामाज्ञा दास जी महाराज के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है . महंत जी ने विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है . उनके निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है ,मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए महंत रामाज्ञा दास जी महाराज के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं .

ये भी पढ़ें - तफ्तीश : अयोध्या पुलिस लुटेरों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिनका अपराध को अंजाम देने का तरीका बेहद अलग है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा महंत रामाज्ञा दासके निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है

बताते चलें कि अयोध्या के सरयू तट ( Saryu Ghat ) के किनारे स्थित पौराणिक स्फटिक शिला आश्रम के महंत रामाज्ञा दास का मथुरा ( Mathura ) से लौटते समय कन्नौज ( Kannauj ) के पास एक्सप्रेस-वे ( Agara Express Way ) पर एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. यह घटना उस समय हुई जब महंत महंत रामाज्ञा दास अपने वाहन से वापस अयोध्या लौट रहे थे और अचानक उनका वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया . इस घटना में जहां स्फटिक शिला आश्रम के संयुक्त महंत रामाज्ञा दास दास का निधन हो गया वहीं उनका ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है . महंत रामाज्ञा दास वृंदावन के सीता राम मंदिर के महंत थे और वहीं से वापस अयोध्या वापस लौट रहे थे कि अचानक ये हादसा हो गया .

ये भी पढ़ें - बनारस के रहने वाले प्रेमी युगल ने तीन दिन से अयोध्या के होटल में ले रखी थी पनाह,अचानक सामने आई दर्दनाक घटना