1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi In Ayodhya : स्व. परमहंस रामचन्द्र दास को श्रद्धांजलि देने 3 अगस्त को अयोध्या आ सकते हैं सीएम योगी

सरयू तट के किनारे बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी भगवान राम की प्रतिमा निर्माण योजना का निरीक्षण भी कर सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 27 Jul 2019, 4:24 PM IST

CM Yogi Adityanath to pay tribute to Paramhansa Ramchandra das

CM Yogi In Ayodhya : स्व. परमहंस रामचन्द्र दास को श्रद्धांजलि देने 3 अगस्त को अयोध्या आ सकते हैं सीएम योगी

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) 3 अगस्त को अयोध्या ( Ayodhya ) के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका अयोध्या का आठवां दौरा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 अगस्त को राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे स्वर्गीय परमहंस राम चन्द्र दास ( Paramhans Ramchandra Das ) के पुण्यतिथि तिथि कार्यक्रम में शरीक होंगे।अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा ( Digambar Akhada ) में स्वर्गीय परमहंस की श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के विकास कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। अयोध्या में बन रहे राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज ( Raja Dasharath Medical Collage ) का आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा ( Principal Secretary Health & Medical ) मुकेश मेश्राम ने निरीक्षण भी किया और जल्द बचे हुए काम पूरा करने के निर्देश दिए। 3 अगस्त को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजा दशरथ मेडिकल कालेज का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - बस्ती के बाबा भदेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सरयू जल लेने अयोध्या आ रहे थे शिवभक्त उस से पहले ही हो गया हादसा


अयोध्या के राजा दशरथ मेडिकल कालेज का उदघाटन भी कर सकते हैं सीएम योगी तैयारियां हुईं तेज़

अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका आठवां दौरा होगा। सीएम योगी राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे स्वर्गीय परमहंस की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिगंबर अखाड़ा पहुंचेंगे जहां वे स्वर्गीय परमहंस को श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही अयोध्या में बन रहे राजा दशरथ मेडिकल कालेज का उद्घाटन भी कर सकते हैं। अयोध्या में 133 करोड़ की परियोजना का काम चल रहा है जहां पर वे गुप्तार घाट ( Guptar Ghat ) पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। पिछले दौरे पर सीएम योगी गुप्तार घाट का निरीक्षण नहीं कर पाए थे।

ये भी पढ़ें - शोक संवेदना : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा महंत रामाज्ञा दासके निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है

सरयू तट के किनारे बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी भगवान राम की प्रतिमा निर्माण योजना का निरीक्षण भी कर सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ


मिली जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में बनने वाली विश्व की सबसे ऊंची भगवान श्री राम की प्रतिमा ( largest Statue of Lord Ram ) के प्रस्तावित जमीन का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।भगवान श्री राम की प्रतिमा सरयू तट के किनारे रामघाट ( ramghat ) में लगनी है।आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मुकेश मेश्राम ( Mukesh Meshram ) ने मेडिकल कालेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज में 100 छात्र एमबीबीएस ( MBBS ) प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश ले चुके हैं और 1 अगस्त से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : अब गंगाजल लाने के लिए नही जाना पड़ेगा कहीं दूर सिर्फ 30 रुपये देकर डाकघर से मिलेगा पवित्र गंगा जल