9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी के दीपोत्सव ने बदल दी अयोध्या की सूरत

अयोध्या में दीपोत्सव आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कलाकार कर रहे कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास

2 min read
Google source verification
ayodhya

सीएम योगी के दीपोत्सव ने बदल दी अयोध्या की सूरत

सत्य प्रकाश

अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ के दूसरे दीपोत्सव में चार चांद लगाने के लिए नगर को पूरी तहर से रंगीन लाइटों से सजा दिया गया हैं. जिसका नजारा देर शाम अयोध्या के राम की पैड़ी पर देखने को मिला


रंग बिरंगी दिखी राम की पैड़ी

इस वर्ष दीपोत्सव के दौरान सीएम योगी योगी आदित्यनाथ के साथ कोरिया की फर्स्ट लेडी किमजाँन सुक भी शामिल होने अयोध्या पहुँच रही हैं जिसको लेकर अयोध्या में तैयारियों का दौर चल रहा हैं देर रात्रि राम की पैडी पर लेज़र शो का पूर्वाभ्यास किया गया,तो सतरंगी रोशनी में नहाते हुए राम की पैड़ी को देख वहां उपस्थित जन समूह रोमांचित और भाव-विभोर हो उठा,पूर्वाभ्यास ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार का दीपोत्सव धार्मिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ते हुए अन्तराष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान बनाने में सफल होगा | इस दौरान राम की पैड़ी पर लेज़र शो को देखते रहे और रोमांच से परिपूर्ण आनंद का अभ्यास हुआ.इस अभ्यास को देख कर कामना करने लगे कि यह दीपोत्सव प्रति वर्ष मनाया जाए सरकार यदि बदले तो भी दीपोत्सव का यह सिलसिला कभी न बंद हों.


दीपोत्सव के दौरान राम कथा पार्क पर लगेगा राम दरबार

वहीँ दीपोत्सव के दौरान राम कथा पार्क पर भगवान श्री राम का विमान से अयोध्या पहुँचने की अगुवानी कर प्रतीकात्मक राज्याभिषेक का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए राम कथा पार्क पर राम दरबार के आयोजन किये जाने की तैयारी किया जा रहा हैं इसके साथ अयोध्या प्रमुख मार्ग पर रामायण के प्रसंगों पर आधारित शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमे सबसे आगे की झांकी होगी नारद मोह पुत्रयेष्टि यज्ञ व राम जन्म का प्रसंग।दूसरी झांकी पर दशरथ कैकई संवाद व राम वन गमन का प्रसंग, तीसरे झांकी पर केवट प्रसंग।चौथी झांकी होगी राम विवाह प्रसंग।पाचवी झांकी होगी धनुष यज्ञ प्रसंग।छठवी झांकी होगी अशोक वाटिका प्रसंग। सातवीं झांकी पर होगा ताड़का वध।आठवी झांकी पर लक्ष्मण को लगेगी शक्ति बाण |नवी झांकी पर रावण करेगा सीता का हरण।दसवीं झांकी पर होगा राम रावण युद्ध और लंका विजय।अंतिम 11 वीं झांकी पर भगवान राम का होगा राज्याभिषेक होगा इसके साथ 4 एनी देशो की झांकियां भी लिकानी जाएँगी