1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ की इस योजना के चलते मास्टर जी भी अब दे रहे परीक्षा

CM Yogi Adityanath योगी सरकार की योजना से बदलेगी यूपी के परिषदीय स्कूलों की तस्वीर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 11 Jul 2019, 10:33 AM IST

CM Yogi plans to get English medium education in primary schools

सीएम योगी आदित्यनाथ की इस योजना के चलते मास्टर जी भी अब दे रहे परीक्षा

अयोध्या : जनपद के परिषदीय विद्यालय में इंग्लिश मीडियम english medium पढ़ाने के लिए अध्यापकों का आज डायट कार्यालय में इंटरव्यू शुरू हुआ। ( CM Yogi Adityanath ) योगी सरकार के आदेश के बाद जनपद में 178 परिषदीय विद्यालय इंग्लिश मीडियम के लिए चुने गए हैं। 178 परिषदीय विद्यालयों में इंग्लिश मीडियम पढ़ाने वाले अध्यापकों का आज इंटरव्यू शुरू हुआ जो 13 जुलाई तक चलता रहेगा। इंग्लिश मीडियम पढ़ाई के लिए परिषदीय विद्यालयों के 1235 अध्यापकों ने आवेदन किया था जिसमें से 1115 अध्यापकों ने लिखित परीक्षा दी और अब पास हुए अध्यापकों का डायट कार्यालय में इंटरव्यू शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें - ये वीडियो देखकर यकीन नहीं होगा की ये रामनगरी अयोध्या की प्रमुख कालोनी है


CM Yogi Adityanath योगी सरकार की योजना से बदलेगी यूपी के परिषदीय स्कूलों की तस्वीर

Ayodhya जिले में प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूलों से कंपटीशन को देखते हुए योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चों को इंग्लिश पढ़ाने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल का चयन किया है।बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए योगी सरकार का यह अहम कदम माना जा रहा है।इंटरव्यू में सिलेक्ट हुए अध्यापकों का जल्द ही चयनित इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग की जाएगी और फिर पठन-पाठन शुरू होगा। दिलचस्प बात ये है कि इंटरव्यू में आने वाले तमाम अध्यापक अभ्यर्थी ऐसे भी थे जो चयनकर्ताओं के प्रारम्भिक सवालों का जवाब भी ठीक से नहीं दे पाए |

ये भी पढ़ें - शर्मनाक : बरसात में बजबजाकर बाहर आया अयोध्या के विकास का भ्रष्टाचार कालोनियां बनी तालाब