मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट में अयोध्या बाबरी मस्जिद प्रकरण से जुड़े पक्षकारों को भी आने वाले समय में जगह मिल सकती है, लेकिन इसके लिए उनको ट्रस्ट के अनुसार विकासवादी सोच रखनी होगी। 26 जनवरी के दिन मस्जिद की भूमि पर फलदार, छायादार पेड़ लगाए जाएंगे, लेकिन आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया व अमेजन के जंगलों में मिलने वाले पेड़ों के साथ विश्व के अलग-अलग जगहों के पौधे भी रोपे जाएंगे। इंडो इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर, म्यूजियम, कम्युनिटी किचन, लाइब्रेरी व हॉस्पिटल का निर्माण होगा। 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा।