1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Crime : पत्नी ने दिया धोखा और पिता ने तोड़ा विश्वास तो बेटे ने कर दिया रिश्तों का कत्ल

अयोध्या के तारून थाना क्षेत्र में एक ऐसी वारदात से पुलिस ने पर्दा उठाया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 21 Jul 2019, 6:25 PM IST

Due to illegal relations With Wife son killed father in Ayodhya

Ayodhya Crime : पत्नी ने दिया धोखा और पिता ने तोड़ा विश्वास तो बेटे ने कर दिया रिश्तों का कत्ल


अयोध्या : बदलते आधुनिक परिवेश में रिश्तों की अहमियत कितनी कम होती जा रही है इसकी नजीर अयोध्या ( Ayodhya ) जिले में हुई एक खौफनाक वारदात ने पेश की है | जिसमे एक ससुर ने बहू से बनाए नाजायज संबंध तो पुत्र ने नाजायज संबंध से क्षुब्ध होकर कर दी पिता की हत्या।इस जघन्य वारदात में एक नहीं तीन रिश्ते दागदार हो गए ।एक तरफ एक पत्नी ने अपने पति के साथ बेवफाई ( Patni Ki Bewafai ) की तो दूसरी तरफ पिता ने बेटे के भरोसे का कत्ल कर दिया |अंजाम ये हुआ कि आरोपी पिता अपनी जान गंवा बैठा तो बेटा अपने ही बाप के क़त्ल के इलज़ाम में सलाखों के पीछे है | वहीँ अब लोग उस महिला को भी कोस रहे हैं जिसने समाज की सभी मर्यादाओं को पार कर बाप बेटे को ही दुश्मन बना दिया |

ये भी पढ़ें - तफ्तीश : यूपी के सरकारी स्कूलों में बुनियादी शिक्षा का बुरा हाल,जब गुरु जी को ही नही है सामान्य ज्ञान तो कैसे आगे बढ़ेंगे बच्चे

अयोध्या के तारून थाना क्षेत्र में एक ऐसी वारदात से पुलिस ने पर्दा उठाया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे

27 जून को तारुन ( tarun ) थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कमसिन की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक ओम प्रकाश 60 वर्ष की गर्दन काटकर हत्या रात को उस समय कर दी गई थी जब वह घर के बाहर सो रहा था।बगल की चारपाई पर पत्नी भी सो रही थी लेकिन उसे भनक तक नही लगी। मृतक पिता ओमप्रकाश शराब के नशे में सो रहा था जिससे हत्या के समय वह आवाज भी नहीं निकाल पाया और बगल में सो रही ओम प्रकाश की पत्नी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। ( Ayodhya Crime News In Hindi ) एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि ओम प्रकाश का अपनी बहू से काफी समय से नाजायज सम्बन्ध चल रहा था जिसकी जानकारी उसके पुत्र सूरज को हो गई। सूरज ने इससे क्षुब्ध होकर मौके की तलाश में लग गया और यह मौका उसे 27 जून की रात को मिला जब उसका पिता शराब के नशे में धुत होकर सो गया |

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : रामलला की विशाल प्रतिमा निर्माण योजना को भी करना पड़ सकता है कोर्ट के फैसले का इंतज़ार,65 काश्तकारों ने डाली याचिका

पिता का कत्ल करने के लिए बेटे ने पहले से ही बांके पर रखवा ली थी धार जिस से कट जाए आसानी से बाप का गला

वारदात के समय हत्यारे बेटे सूरज की माँ भी उसके मृतक ओमप्रकाश के बगल ही सो रहीं थीं परन्तु पहले से धार लगवा कर रखे हुये बाँके से उसने एक ही वार में अपने पिता का इस तरह काम तमाम कर दिया कि उसकी माँ तक को पता नहीं चला। तमाम तफ्तीश और पूछताछ के बाद ( Ayodhya Police ) पुलिस को सूरज पर शक हुआ और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और घटना के सम्बन्ध में सारी सच्चाई बता दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांका पहले ही घटनास्थल से बरामद कर लिया था।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में सरयू तट के किनारे जलेंगे 2 लाख 50 हजार दीपक,आयोजन के गवाह बनेंगे विदेशी मेहमान