2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग ब्रेकिंग : अयोध्या में हत्यारों ने खेत में सो रहे किसान का सिर धड़ से किया अलग

अयोध्या पुलिस की तमाम कोशिशें नाकाम, लगातार हो रही बेगुनाहों की बेरहमी से हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 1 Jul 2019, 10:32 AM IST

Farmer sleeping in field was Murder In Mawai Ayodhya

बिग ब्रेकिंग : अयोध्या में हत्यारों ने खेत में सो रहे किसान का सिर धड़ से किया अलग

अयोध्या : जिले में ताबड़तोड़ कत्ल की वारदातों का खौफनाक सिलसिला जारी है ,पुलिस एक वारदात का वर्कआउट भी नहीं कर पाती है कि एक और जघन्य वारदात से हड़कंप मच जाता है | खासतौर पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों हत्या जैसे जघन्य वारदातों की बाढ़ सी आ गई है | लगातार हो रही कत्ल की वारदातों की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है और इस बार भी कत्ल की वारदात मवई इलाके में ही हुई है ,जहां पर एक किसान की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है | वारदात को अज्ञात हत्यारों ने उस समय अंजाम दिया जब 55 साल का किसान अपने खेत की रखवाली करने के लिए देर रात खेत में पहुंचा था और खाट पर सो रहा था | उसी समय अज्ञात हत्यारों ने बेहद बेरहमी से 55 साल के किसान का गला काटकर अलग कर दिया और फरार हो गए |

ये भी पढ़ें - रोज़ के झगड़ों और पत्नी के तानों से तंग आ गया था अली मोहम्मद फिर उसने उठाया ऐसा कदम जिसे सोंचकर काँप जाएगी रूह

अयोध्या पुलिस की तमाम कोशिशें नाकाम, लगातार हो रही बेगुनाहों की बेरहमी से हत्या

वारदात की खबर सुबह उस समय लोगों को ही जब किसान वापस घर नहीं पहुंचा और घर के लोग उसे ढूंढते हुए खेत तक पहुंचे | मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कसारी ग्राम सभा के पूरे भैसन का पुरवा के रहने वाले राजबली यादव 55 वर्ष का अज्ञात हमलावरों ने कत्ल कर दिया | वारदात रविवार की देर रात की बताई जा रही है ,रविवार रात 9:00 बजे किसान राजबलीखाना खाने के बाद अपने खेत की रखवाली करने के लिए खेत में गए थे |अक्सर किसान राजबली खेत में ही सोते भी थे | अचानक देर रात किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर उनका कत्ल कर दिया और फरार हो गए | फिलहाल मामले की खबर पुलिस को दी जा चुकी है और पुलिस घटना की जांच कर रही है | बताते चलें कि इससे पहले 4 महीने पहले भी कसारी गांव में हत्या की वारदात हुई थी जिसका अभी तक पुलिस वर्क आउट नहीं कर पाई है | वहीं एक और हत्या की वारदात ने पुलिसिंग सिस्टम पर सवाल उठा दिया है |

ये भी पढ़ें - Big Breaking : बगल चारपाई पर सो रही थी पत्नी नही हुई कोई खबर किसी ने काट दिया पति का गला