4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या पुलिस ने गोवंश ह्त्या करने वाले गैंग का किया खुलासा

अयोध्या के मवई क्षेत्र में 4 गोवंश के कटे सिर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस चार आरोपियों को किया गिरफ्तार हथियार भी बरामद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 28 Dec 2018, 7:55 PM IST

ayodhya

अयोध्या पुलिस ने गोवंश ह्त्या करने वाले गैंग का किया खुलासा

अयोध्या : गोवंश वध मामले में योगी सरकार के निर्देश के बाद अयोध्या पुलिस की सक्रियता देखने को मिली।जनपद की मवई पुलिस ने गोवंश वध के चार आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार हैं।मवई थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व 4 गोवंश के कटे हुए सिर मिले थे जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने अंतर्जनपदीय गोवंश वध गैंग का पर्दाफाश किया है जिसमें से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वध करने के हथियार व सप्लाई करने का वाहन भी बरामद किया है।पकड़े गए आरोपी अपराधी भी हैं और इनके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गोवंश वध के मामले में योगी सरकार की स्पष्ट आदेश के बाद अयोध्या पुलिस सक्रिय हो गई है। 3 दिन पूर्व मवई क्षेत्र में मिले 4 गोवंश के कटे सिर को लेकर हड़कंप मच गया था जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मवई पुलिस ने नटपुरवा तिराहा ग्राम के पास चार अभियुक्त अब्दुल मन्नान शकील वसीम व बाराबंकी निवासी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नौशाद ईशा दोनों फरार हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस एक चौपड़ दो चाकू एक कुल्हाड़ी एक डंडा ठीहा नायलॉन की रस्सी बोरा दो मोटरसाइकिल व पिकअप वाहन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी गोवंश का वध कर सिर क्षेत्र में फेंक देते थे और उनके मांस को अलग जनपदों में बेचने का काम करते थे। 3 दिन पूर्व क्षेत्र में मिले 4 गोवंश के कटे सिर के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम व गोवंश के 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश