28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की हुई अगवा, भड़के लोगों ने बंद की दुकानें, विशेष सम्प्रदाय के युवक पर आरोप

अयोध्या स्थित रौनाही थाने की ड्यौढ़ी बाजार में मूर्ति विसर्जन के समय सम्प्रदाय विशेष के साथ प्रारंभ हुआ बवाल थमता नहीं दिख रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Rahul Kumar Mishra

•

Updated: 27 Oct 2023, 12:44 PM IST

kidnapping_of_girl.jpg

लड़की को अगवा करने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।

Ayodhya Girl Kidnapped: रौनाही थाने की ड्यौढ़ी बाजार में मूर्ति विसर्जन के समय सम्प्रदाय विशेष के साथ प्रारंभ हुआ बवाल थमता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्तियां को विसर्जन के लिए बिदा करने के बाद एक सम्प्रदाय के युवक ने महिलाओं को आपत्ति जनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर विवाद हो गया था। एसडीएम, एसपीआरए व थाना अध्यक्ष रौनाही ने ड्यौढ़ी बाजार पहुंच कर मामले को शांत कराया था। तब से पुलिस वहां कैम्प कर रही है। गुरुवार को भी भण्डारे के वक्त वहां काफी फोर्स मौजूद रही। फिर भी गुरुवार की रात सम्प्रदाय विशेष के युवक ने हिन्दू लड़की को बुर्का पहनाकर अगवा कर लिया।

इसे लेकर ड्यौढ़ी बाजार में शुक्रवार को एक बार फिर से तनाव हो गया। बाजारवासियो ने अपनी दुकानें बंद कर दी। बालिका को अगवा करने व योजना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रर्दशन किया। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि अगवा की गई लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस काण्ड में शामिल होने की आशंका में रौनाही पुलिस एक महिला व उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई है। पुलिस सरगर्मी से मुख्य आरोपी को तलाशने में लगी है। फिर भी घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। ड्यौढ़ी बाजार पुलिस की छावनी में तब्दील हो गयी है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग