31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : अभी अभी अयोध्या जंक्शन के पास रेल ट्रैक किनारे मिला 25 साल की युवती का शव

हत्या और हादसे के सवाल में उलझी पुलिस,युवती का चेहरा क्षत विक्षत,कपड़ों से शहरी इलाके की लग रही है युवती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 25 Aug 2019, 5:30 PM IST

Girl's body found on side of the rail track near Ayodhya Junction

Ayodhya : अभी अभी अयोध्या जंक्शन के पास रेल ट्रैक किनारे मिला 25 साल की युवती का शव

अयोध्या : रविवार को अयोध्या कोतवाली ( Ayodhya Kotwali ) क्षेत्र अंतर्गत माझा बरहटा इलाके में रेलवे ट्रैक ( Indian Railway ) के किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया . रविवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची अयोध्या पुलिस ( Ayodhya Police ) ने मृत युवती के शव को कब्जे में ले लिया है . घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ( CO Ayodhya ) अयोध्या अमर सिंह के मुताबिक़ युवती की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई प्रतीत हो रही है लेकिन घटनास्थल पर शव की स्थिति को देखते हुए युवती के साथ किसी घटना के होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता .

ये भी पढ़ें - रविवार की सुबह अयोध्या के कुमारगंज इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना से सिहर उठे लोग

हत्या और हादसे के सवाल में उलझी पुलिस,युवती का चेहरा क्षत विक्षत,कपड़ों से शहरी इलाके की लग रही है युवती

रविवार की दोपहर अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन ( Ayodhya Junction Railway Station ) से वाराणसी ( Varanasi Junction ) की और जाने वाले रेल ट्रैक के किनारे एक युवती का शव पडा हुआ देखा गया . युवती का चेहरा क्षत विक्षत है और उसकी आँखें बाहर निकली हुई हैं ,बाल जले हुए लग रहे थे . प्रथम दृष्टया देखने पर ये महसूस हो रहा था कि जैसे युवती के चहरे को जलाया गया हो . घटनास्थल के पास भी कहीं गिरने या ठोकर खाने का कोई निशाँ नहीं पाया गया है . जिस स्थान पर युवती का शव झाड़ियों में पडा हुआ पाया गया है ,उस स्थान से रेल ट्रैक इतनी दूरी पर है कि कोई व्यक्ति अगर रेल से गिरेगा तो इतनी दूर झाड़ियों में नहीं पहुंचेगा . ऐसे में युवती की ह्त्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है . फिलहाल समाचार लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पायी थी .

ये भी पढ़ें - निगरानी : विवादित परिसर राम जन्म भूमि की और जाने वाले तीन प्रमुख रास्तों पर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं सुरक्षाकर्मी