1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Crime : रुदौली में जीजा से बने नाजायज़ रिश्ते तो प्रेमिका ने खुद ही करा दिया प्रेमी का कत्ल

प्रेमिका के जीजा से प्रेमी बने कमलराज और प्रेमिका के दो सगे भाइयों ने लाठियों से पीट पीट कर कर दी प्रेमी कन्हैया लाल की हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 27 Jul 2019, 5:51 PM IST

Girlfriend and her brother killed her boyfriend in Ayodhya

Ayodhya Crime : रुदौली में जीजा से बने नाजायज़ रिश्ते तो प्रेमिका ने खुद ही करा दिया प्रेमी का कत्ल

अयोध्या : जिले के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली ( Rudauli ) में हुई हत्या की वारदात से अयोध्या पुलिस ( ayodhya police ) ने पर्दा उठा दिया है .इस सनसनीखेज़ हत्याकांड में आशनाई के चलते एक युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उसकी प्रेमिका ( girlfriend ) और उसके जीजा व उसके दो सगे भाइयों ने मिलकर की थी। पुलिस ने आज इस वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया .पुलिस के मुताबिक़ वारदात में शामिल युवती ने मृतक युवक से संबंध विच्छेद करने के बाद अपना संबंध अपने जीजा से बना लिया था जिसके बाद प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका उसके जीजा और उसके भाइयों ने हत्या की साजिश रच डाली. शर्मनाक बात तो ये है कि इस वारदात में भाइयों ने भी अपनी बहन की शर्मनाक साजिश में साथ दिया .

ये भी पढ़ें - अच्छी खबर : अयोध्या में बने राजा दशरथ मेडिकल कालेज का उदघाटन भी कर सकते हैं सीएम योगी तैयारियां हुईं तेज़

प्रेमिका के जीजा से प्रेमी बने कमलराज और प्रेमिका के दो सगे भाइयों ने लाठियों से पीट पीट कर कर दी प्रेमी कन्हैया लाल की हत्या

दिल दहला देने वाला मामला कोतवाली रुदौली के बनगवां का है ,जहां पर 23 जुलाई की सुबह कन्हैयालाल नाम के एक युवक का शव लावारिस हालत में गाँव की सुनसान सड़क पर मिला था . ( up police ) पुलिस की मानें तो 22 जुलाई की रात प्रेमिका ने अपने प्रेमी कन्हैयालाल को फोन करके मिलने के बहाने उसे बनगवां के पास बुलाया। प्रेमी का दिल नहीं माना और प्रेमी कन्हैया चला गया अपनी प्रेमिका से मिलने ,लेकिन उसे क्या मालूम था कि जिसको वह दिलो जान से चाहता था वही उसकी जान लेने की साजिश किये बैठी है .जब मृतक प्रेमी बनगवां गांव ( Banganva ) के पास पहुंचा तो मौके पर प्रेमिका का जीजा कमल राज और प्रेमिका के दोनों सगे भाई लालाराम व सोनू पहले से ही मौजूद थे. कहासुनी के बाद तीनों ने लाठी और डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें - तफ्तीश : अयोध्या पुलिस लुटेरों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिनका अपराध को अंजाम देने का तरीका बेहद अलग है

जीजा के साथ नाजायज़ रिश्तों में आड़े आ रहा था प्रेमी कन्हैया लाल इसलिए प्रेमिका ने रच दी खौफनाक साजिश


एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार के मुताबिक प्रेमिका ने कन्हैयालाल से अपने रिश्ते तोड़ लिए थे जिसके बाद प्रेमिका ने अपने सगे जीजा कमलराज से नाजायज संबंध बना लिये थे ,लेकिन कन्हैयालाल बीच में रोड़ा बन रहा था . जिसके बाद चारों ने मिलकर एक साजिश रची और प्रेमिका ने फोन करके प्रेमी कन्हैया लाल को बनगवां के पास बुलाया और फिर मौके पर मौजूद कमलराज, लालाराम और सोनू ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी। मृतक कन्हैयालाल कोतवाली क्षेत्र के ही जलालपुर का रहने वाला था और प्रेमिका सराय पीर की। पुलिस ने प्रेमिका उसके जीजा समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : आखिर क्यूँ बेटे ने पहले से ही बांके पर रखवा ली थी धार जिस से कट जाए आसानी से बाप का गला