1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : बच्चे तो बच्चे गुरु जी ही नही दे सके विषय से जुड़े सवाल का जवाब डीएम के निरीक्षण में सामने आई हकीकत

अयोध्या के मसौधा क्षेत्र में डीएम अयोध्या ने जब सरकारी स्कूलों की जांच की तो सामने आई हैरान करने वाली हकीकत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 21 Jul 2019, 11:52 AM IST

Government primary schools in UP do not have good education system

Ayodhya : बच्चे तो बच्चे गुरु जी ही नही दे सके विषय से जुड़े सवाल का जवाब डीएम के निरीक्षण में सामने आई हकीकत


अयोध्या : यूपी के सरकारी स्कूलों ( Government primary schools in UP ) में बुनियादी शिक्षा का क्या हाल है इसकी नजीर तब पेश आई जब जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा ( DM Ayodhya Anuj Kumar Jha ) ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय राजापुर माफी शिक्षा क्षेत्र मसौधा ( Masaudha ) का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम में तैनात सफाई कर्मी एक दो दिन ही आता है, इस पर जिलाधिकारी ने नराजगी व्यक्त करते हुये जिला पंचायत राज अधिकारी को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि सभी सफाई कर्मी प्रतिदिन विद्यालय जाकर सफाई करायें और विद्यालय के प्रमाण-पत्र को संज्ञान में लेकर सफाई कर्मी के वेतन का भुगतान किया जाये। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी यादव ने जिलाधिकारी महोदय को बताया कि पू0मा0 एवं प्रा0वि0 का संविलयन हो गया है दोनो विद्यालय को मिलाकर कुल 6 अध्यापक/अध्यापिका व 01 शिक्षामित्र तैनात है। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका श्रीमती अंजली सिंह, अवकाश पर थी।

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : रामलला की विशाल प्रतिमा निर्माण योजना को भी करना पड़ सकता है कोर्ट के फैसले का इंतज़ार,65 काश्तकारों ने डाली याचिका

अयोध्या के मसौधा क्षेत्र में डीएम अयोध्या ने जब सरकारी स्कूलों की जांच की तो सामने आई हैरान करने वाली हकीकत

निरीक्षण के दौरान रामचन्द कनौजिया कक्षा 7 में बच्चों को पढ़ाते मिले, कक्षा 7 मे कुल 13 छात्रों का नामांकन है परन्तु मौके पर 05 छात्र मिले, छात्रा रोशनी से संस्कृति पीयूषम् का पहला पाठ नही पढ़ सकी, तद्पश्चात् अंग्रेजी ‘‘द होली गंगा‘‘ पाठ पढ़ने को कहा गया परन्तु वह इसे भी पढ़ नहीं सकी। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में से कोई भी अंग्रेजी में गिनती नही सुना सका, कक्षा-5 के छात्र गोविन्द नेे 6 का तथा गुलशन ने 8 का पहाड़ा सही ढंग से सुनाया। इसी प्रकार कक्षा 7 के छात्र कुलदीप कुमार से हिन्दी की पुस्तक मंजरी में पढ़ाये गये पाठों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी चाही गई किन्तु वह भी कोई जानकारी नही दे सका, इसके बाद इसी छात्र से ‘वीरों का कैसा हो बसंत‘ पाठ पढ़ने को कहा गया किन्तु वह शब्दों को सही ढंग से उपचारित नहीं कर सका। इसी प्रकार छात्र नितीश हिन्दी का पाठ ढंग से नहीं पढ़ पाया |

ये भी पढ़ें - अयोध्या में सरयू तट के किनारे जलेंगे 2 लाख 50 हजार दीपक,आयोजन के गवाह बनेंगे विदेशी मेहमान

डीएम अनुज कुमार झा ने सहायक अध्यापक से पूछा सामजिक विषय से जुड़ा प्रारंभिक सवाल तो गुरु जी झाँकने लगे बगलें

कक्षा 8 में मौके पर 6 छात्र व एक छात्रा उपस्थित मिली, यहां पर भी इन्द्रभान सहायक अध्यापक भूगोल विषय बच्चों को पढ़ा रहे थे, अध्यापक इन्द्रभान से सामाजिक विषय के कुछ प्रश्न किये गये जिसका सही जवाब नही दे पाये, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें अपने विषय वस्तु के बारे में विस्तृत जानकारी सीखने के निर्देश दिये। कक्षा के बच्चें भी शुद्ध हिन्दी नहीं पढ़ सके। निरीक्षण के दौरान यह पया गया कि कोई भी छात्र एवं छात्रा यूनिफार्म में नही थी, पूँछने पर बताया गया कि ड्रेस की व्यवस्था स्वंय सहायता समूह के द्वारा की जा रही है और सभी की यूनिफार्म की नाप दे दी गई है। जिलाधिकारी ने ( BSA Amita Singh ) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अमिता सिंह ( BSA Ayodhya ) को निर्देश दिये है कि विद्यालयों में छात्र/छात्राओं के नामांकन की संख्या में वृद्धि हेतु हर स्तर पर प्रयास किया जाये, शिक्षा की गुणवत्ता अत्यन्त निम्न कोटि की मिली, जिसे सुधारे जाने की आवश्यकता है और इस पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा बच्चों को यूनिफार्म का वितरण यथाशीघ्र कराया जाये।

ये भी पढ़ें - Ayodhya News : डीएम अयोध्या ने किया सरकारी गौशाला का निरीक्षण के दौरान मिली ये खामियां