17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिजवी के बयान पर भडक़े हाजी महबूब, कहा इनके कार्यों की हो जांच

इस पर मुस्लिम पक्षकारों आपत्ति जतायी है। उनमें इस पत्र को लेकर काफी रोष व्याप्त है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 1 Mar 2018, 3:23 PM IST

Haji Mahbub reacts

अयोध्या. शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लिखे पत्र के बवाल मच गया है। रिजवी ने देश की नौ मस्जिदों की जगह फिर से मंदिर बनाने की बात लिखी है। इस पर मुस्लिम पक्षकारों आपत्ति जतायी है। उनमें इस पत्र को लेकर काफी रोष व्याप्त है। रिजवी का विरोध करते हुए मुस्लिम पक्षकारों ने कुछ आपत्तिजनक बातें भी कही हैं।
रिजवी जेल जाने के डर से दे रहे हिंदूवादी बयान
मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब का कहना है कि रिजवी के पास कोई सबूत है कि मुगलों ने मंदिरों को तोड़ कर मस्जिदें बनवाई हैं। यदि सुबूत है तो वे उसे सामने जाएं। उन्होंने कहा कि जहां तक मंै जानता हूं मुगलों का वक्त अच्छा था। किसी को कभी कोई शिकायत नहीं थी। उन्होंने 600 वर्ष तक राज्य किया। और भारत को समृद्ध ही किया बाबर, हुमायूं,अकबर,जहांगीर या औरगंजेब जिन्हें कट्टर मुस्लिम बादशाह के रूप में गिना जाता है इन्होंने कभी कोई मंदिर तोड़ कर मस्जिद का निर्माण नहीं किया। रिजवी का आरोप गलत है।
बात करने की तमीज नहीं
उन्होंने आरोप लगाया कि रिजवी को बात करने तमीज नहीं है। रिजवी जब से भाजपा सरकार आई है तब से ही दिखाई दे रहे हैं। रिजवी की बातें बे बुनियाद हैं। कोई भी ऐसा कार्य मुगलों ने नहीं किया जो आपत्तिजनक हो। रिजवी का कोई धर्म ही नहीं है। रिजवी की कुछ हालत ऐसी है कि हाथी चले जाते है और ...भौंकते रहते हंै।
रिजवी को अब जेल जाने का डर
मुस्लिम पक्षकार इक़बाल अंसारी ने कहा कि रिजवी के पास कोई कार्य नहीं बचा है। वे मंदिर और मस्जिद की बात कर रहे हैं। वसीम रिजवी बौखलाए हुए हैं। क्योंकि योगी सरकार में शिकंजा कसा हुआ है। उन्हें कभी भीजेल भेजा जा सकता है। इसलिए वह चाहते हंै कि ऐसा कार्य करें कि हिन्दू मुसलमान में बैमनस्य फ़ैल जाए। लोगों का ध्यान बंट जाये और जेल जाने से बच जाय। रिजवी जब से भाजपा सरकार आई है तभी से हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए सक्रिय हुए हैं। और दूसरे के पर्वो में शामिल होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि रिजवी के मामले की जांच कर इन्हें जेल भेज देना चाहिए। यह सिर्फ भारत को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं। कहीं यह बाहरी एजेंट तो नहीं हैं।
यह कहा रिजवी ने
रिजवी ने कहा है कि देश के नौ मंदिरों को मुग़ल शासकों ने तोडकऱ मस्जिद बनाया है। जिसमे अयोध्या का राम मन्दिर को तोड़ कर बाबरी मस्जिद, मथुरा में केशव मंदिर को तोड़ कर मस्जिद, जौनपुर में अटला देव मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात में रुद्रा महालया मंदिर, गुजरात में ही भद्राकाली मंदिर, पश्विम बंगाल में हिन्दुओं के मंदिर , मध्य प्रदेश में विजया मंदिर , दिल्ली में जैनियों के मंदिर की तोड़ कर क़ुतुब मीनार बनाया गया है ऐसे सभी स्थानों को हिन्दू समाज को सौप देना चाहिए।